,

IND vs PAK 2025: हार्दिक पांड्या के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

https://swadeshlive.com/hardik-pandya-out-afghanistan-odi-series/

BY: MOHIT JAIN

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबले जीतकर सुपर-4 में प्रवेश किया है। अब टीम इंडिया अपना पहला सुपर-4 मुकाबला दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

पिछले हफ्ते ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर अपनी ताकत दिखा दी थी। इस बार भी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास गेंद से और बल्ले से बड़ा कारनामा करने का मौका है।

हार्दिक पांड्या 2 विकेट लेते ही बन सकते हैं नंबर 1

टी20 एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा के नाम है। हसरंगा ने 20 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में 2 विकेट लेकर राशिद खान के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर कब्जा कर लिया।

वहीं हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 11 मैचों में 21.30 के औसत से 13 विकेट लिए हैं। यदि हार्दिक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 2 विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वह टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का शानदार रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।

बल्ले से भी हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल दिखाया है। उन्होंने अब तक सिर्फ 9 रन बनाए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 9 रन और जोड़ लेते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में 100+ रन और 10+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…