Share Market: मंदी में खुलने के बाद अब दिख रही तेजी, जानिए आज के शेयर मार्केट का हाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Share Market

भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चार सत्रों में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद बुधवार को थोड़ा कमजोर दिखे। इसका कारण आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट रहा। सुबह 9 बजकर 17 मिनट के आसपास बीएसई सेंसेक्स 64 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 84,850 पर के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी50 30 अंक या 0.12% गिरकर 25,910 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती के बाद से बेंचमार्क सूचकांक हर सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद नरम पड़े।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और एसबीआई में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर पावर ग्रिड, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन ने शुरुआती बढ़त दर्ज की।

इन शेयरों में दिखी मंदी

क्षेत्रीय मोर्चे पर, निफ्टी मेटल में 1.2% की वृद्धि हुई, जो चीन द्वारा अपनी धीमी होती अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों की घोषणा के बाद लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ। इस बीच, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स लाल निशान पर खुले।

अलग-अलग स्टॉक में, ईजी ट्रिप प्लानर्स शुरुआती कारोबार में 7.4% गिर गया। ऐसी खबरें आईं हैं कि प्रमोटर निशांत पिट्टी ने ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 8.5% तक की हिस्सेदारी बेची है। वहीं डेल्टा कॉर्प के शेयरों में उसके रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी व्यवसायों के डीमर्जर की घोषणा के बाद 10% का उछाल आया।

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Dr. Pawan Monga: A Political Leader Committed to Progressive Governance and People-Centric Leadership

New Delhi, India: In a rapidly evolving democracy where citizens seek visionary

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें एक नजर में

CG Top 10 : 1 छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज CG