Ind Vs Ban: जीत से मात्र 6 विकेट दूर है भारत, बांग्लादेश को अभी भी चाहिए इतने रन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ind Vs Ban

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्द समाप्त कर दिया गया है। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं और उसे अभी जीत के लिए और 357 रन बनाने होंगे, जबकि भारत छह विकेट लेते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा।
कुछ ऐसा रहा तीसरे दिन का मैच
स्टंप्स के समय कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 60 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन और शाकिब अल हसन 14 गेंदों पर पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया।
गिल ने खेली शतकीय पारी
भारत ने दूसरी पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से चार विकेट पर 287 रन बनाकर पारी घोषित करने का फैसला किया। शुभमन 176 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 119 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पंत ने 128 गेंदों पर 13 चौकों और चार छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे और बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर ढेर कर 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इस तरह भारत ने बांग्लादेश के सामने विशाल रनों का लक्ष्य रखा।
बुमराह और अश्विन खोला विकटों का खाता
बांग्लादेश फिलहाल संघर्ष करता दिख रहा है, लेकिन गिरते विकेटों के बीच कप्तान ने दूसरे छोर से मोर्चा संभाले रखा और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। वहीं, पहली पारी की तुलना में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में सधी हुई बल्लेबाजी की, लेकिन अश्विन गेंदबाजी से प्रभावित करने में सफल रहे। बुमराह ने जहां दूसरी पारी में भी भारत को पहली सफलता दिलाई, वहीं दिन का खेल समाप्त होने तक अश्विन ने बांग्लादेश को तीन और झटके दिए।
खराब रोशनी के कारण जल्दी बंद हुआ मैच
भारत और बांग्लादेश के बीच खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल रुक गया है। भारत ने बांग्लादेश के सामने 515 रनों का लक्ष्य रखा है, जवाब में बांग्लादेश ने चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 51 रन और शाकिब अल हसन पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में

Gold Silver Price Today: 10 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, सोना भी ₹8 हजार टूटा; जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच

Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले

Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Ambikapur Road Accident: भीठीकला बना फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट Ambikapur Road

Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja: भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए बुधवार का दिन

TMC में बढ़ा सियासी संकट, सांसदों की नाराजगी के बीच दिल्ली कार्यालय पर भी मंडराया खतरा

TMC: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों लगातार राजनीतिक

अफगानिस्तान में Pakistan के हवाई हमले, 13 लोगों की मौत; तालिबान ने जताया विरोध

Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस, मानसून

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. महिला-बाल विकास विभाग के