अंबिकापुर : डीएसपी याकूब मेमन पर रेप का मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur: Rape case registered against DSP Yakub Memon

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता

महिला की शिकायत पर कार्रवाई

अंबिकापुर। सरगुजा रेंज के पुलिस महकमे में बड़ा मामला सामने आया है। बलरामपुर जिले में मुख्यालय पर पदस्थ डीएसपी याकूब मेमन के खिलाफ रेप और फोन पर अश्लील वीडियो बनाकर रखने के गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है।

रायपुर की महिला ने लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि जब याकूब मेमन रायपुर के टिकरापारा थाने में टीआई थे, उस दौरान उन्होंने रेप किया और फोन पर अश्लील वीडियो भी बनाया। महिला ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक उन्हें धमकाया और प्रताड़ित किया गया।

आईजी सरगुजा के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर

पीड़िता ने सीधे आईजी सरगुजा से शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच हुई और आईजी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई। यह मामला जीरो में दर्ज कर रायपुर पुलिस को भेजा गया है।

गंभीर आरोपों से हड़कंप

डीएसपी पर लगे इन गंभीर आरोपों ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल मामले की जांच रायपुर पुलिस करेगी और आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की