सतना में पक्षी प्रेम: तोते के आंख और गर्दन के बीच में छह माह से थी गांठ, करा दिया ट्यूमर का ऑपरेशन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Satna News

लोगों के ट्यूमर का ऑपरेशन तो सुना होगा, लेकिन सतना में बेटरनरी के डॉक्टर ने एक तोते के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया। छह माह से गांठ की समस्या से जूझ रहे तोते का मालिक जब डॉ बृहस्पति भारती के पास पहुंचा तो उन्होंने दो घण्टे की मेहनत के बाद इसे सतना के इतिहास का पहला कामयाब ऑपरेशन बना दिया। बेटू नाम के तोते के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन होने के बात पक्षी पालक बेहद खुश हैं।
मुक्तियार गंज निवासी हैं तोता मालिक
सतना शहर के मुक्तियार गंज में रहने वाले चंद्रभान विश्वकर्मा ने बीस साल पहले एक तोता पाला था। जिसका नाम बेटू रखा था। बेटू की गर्दन ने पिछले छह माह से एक गठान हुई और धीरे धीरे बढ़ती गई। एसे में चंद्रभान ने बेटू के उपचार के लिए पशु चिकित्सालय सतना के डाक्टरों से संपर्क किया। जांच में डॉ की टीम ने ट्यूमर डिसाइड किया और ऑपरेशन की सलाह दी।

दो घण्टे चली सर्जरी
पशु चिकित्सा विभाग में सर्जरी शुरू हुई ।करीब दो घंटे तक सर्जरी चली और बेटू नाम के तोते की गर्दन से बीस ग्राम का ट्यूमर को निकाला गया। बताया जाता है कि तोते का कुल वजन 98 ग्राम का है। यह ट्यूमर उनकी गर्दन के दाहिनी आंख के नीचे धीरे-धीरे बढ़ रहा था। जिससे उसे काफी परेशानी हो रही थी। तोता न तो बोल पा रहा था और न ही खाना खा पा रहा था ।बेटू नाम के तोते की सफल सर्जरी हो चुकी और अब सर्जरी के बाद ट्यूमर को आगे की जांच के लिए रीवा पशु चिकित्सालय भेजा गया है । ट्यूमर के सफल ऑपरेशन का पहला मामला है। जिससे स्थानीय चिकित्सा जगत में भी हलचल है। यह ऑपरेशन सतना के चिकित्सक बृहस्पति भारती, डॉ बालेंद्र सिंह और उनकी टीम ने किया है।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक