ग्वालियर में नाबालिग की कार से पुलिसकर्मी घायल: चेकिंग से बचने के लिए 30 फीट तक बोनट पर घसीटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर में नाबालिग की कार से पुलिसकर्मी घायल: चेकिंग से बचने के लिए 30 फीट तक बोनट पर घसीटा

BY: MOHIT JAIN

ग्वालियर में पुलिस चेकिंग के दौरान शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक 17 वर्षीय नाबालिग कार चालक ने चेकिंग से बचने के लिए तेज रफ्तार से कार दौड़ा दी। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास गुर्जर कार से टकराकर हवा में उछल गए और बोनट पर जा गिरे। नाबालिग ने पुलिसकर्मी को इसी हालत में करीब 30 फीट तक घसीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना बहोड़ापुर चौराहे की है, जो रात करीब 9:30 बजे हुई। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर कार (स्विफ्ट डिज़ायर MP07 CH-4910) को रोका और नाबालिग चालक को हिरासत में ले लिया। घायल हेड कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी नाबालिग और परिवार का बैकग्राउंड

  • आरोपी लड़का ट्रांसपोर्ट नगर, लक्ष्मीपुरम का रहने वाला है।
  • उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है।
  • हैरानी की बात यह है कि आरोपी का दादा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दरोगा हैं।
  • कार चलाते समय उसके साथ एक हमउम्र दोस्त भी कार में मौजूद था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने इस मामले में नाबालिग पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

3 दिन में दूसरी ऐसी घटना

यह घटना ग्वालियर में 3 दिन के भीतर दूसरी बार हुई है, जब पुलिसकर्मी को चेकिंग के दौरान कार से टक्कर मारी गई।

  • दो दिन पहले पड़ाव थाना क्षेत्र के रेसकोर्स रोड पर भी एक नाबालिग चालक ने पुलिसकर्मी को कार से टक्कर मारकर बोनट पर लटकाए रखा था।
  • उस घटना में आरोपी ने आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को भी टक्कर मारी थी, जिसमें पुलिस जवान अतुल शर्मा समेत चार लोग घायल हुए थे।

बढ़ती घटनाओं पर सवाल

ग्वालियर में लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सख्ती से चेकिंग अभियान चलाने की बात कही है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rewa में 700 करोड़ का फ्लाइओवर और बिछिया नदी पर बनेगा पुल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

Rewa: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले

Rewa में 700 करोड़ का फ्लाइओवर और बिछिया नदी पर बनेगा पुल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

Rewa: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले

ATM Theft Attempt: खैरागढ़ में ATM मशीन तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

ATM Theft Attempt: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर

Ramayana Spoiler: पहले भाग में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, यश ने किया बड़ा खुलासा

Ramayana Spoiler: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण: पार्ट

Theft Case: गरियाबंद में चोरी की बड़ी वारदात, अज्ञात चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना

Theft Case: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव में

H-1B Visa: जेडी वेंस का सख्त बयान, प्रवासियों को दी अमेरिका को प्राथमिकता देने की नसीहत

H-1B Visa: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा व्यवस्था पर

US-Iran Talks: 2 दिन में इस्लामाबाद में हो सकती है अमेरिका- ईरान की दूसरी वार्ता, ट्रंप ने दिए संकेत

US-Iran Talks: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार

Modi-Trump Call: होर्मुज जलडमरूमध्य पर की चर्चा, ऊर्जा सेक्टर में भी भारत-अमेरिका के बीच जल्द बड़ी डील के मिले संकेत

Modi-Trump Call: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

Bhopal: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं

Dr Ambedkar और RSS संबंधों पर भोपाल में विशेष व्याख्यान, सामाजिक समरसता पर दिया जोर

Dr Ambedkar: भोपाल में विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा डॉ. भीमराव रामजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. वेदांता पावर प्लांट में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. MP बोर्ड रिजल्ट आज

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal