,

ग्वालियर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी को गोलियों से भूनकर पति ने फेसबुक LIVE किया

- Advertisement -
Ad imageAd image
ग्वालियर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी को गोलियों से भूनकर पति ने फेसबुक LIVE किया

BY: MOHIT JAIN

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने अपनी पत्नी को गोलियों से भून दिया और मौके से भागने के बजाय फेसबुक LIVE कर अपनी बात दुनिया के सामने रखी। यह पूरा घटनाक्रम लगभग 30 मिनट तक शहर में दहशत का माहौल बनाए रहा।

आरोपी ने फेसबुक LIVE पर लगाए गंभीर आरोप

हत्या के बाद आरोपी अरविंद परिहार सड़क पर कट्टा लेकर बैठ गया। फेसबुक पर LIVE आते हुए उसने कहा:

“भाइयों, इसने मेरे खिलाफ अपने बॉयफ्रेंड अंकुश और कल्लू के कहने पर झूठा केस किया है। यह औरत बहुत झूठी है और इसके कई लड़कों से संबंध हैं।”

कुछ ही देर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

गोलीबारी का खौफनाक दृश्य

  • आरोपी अरविंद परिहार ने पत्नी नंदिनी पर 315 बोर के कट्टे से एक के बाद एक 5 गोलियां दागीं।
  • चार गोलियां नंदिनी को लगीं और एक सड़क पर धंस गई।
  • मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी आरोपी के हथियार के डर से दूर खड़े रहे।

पुलिस की कार्बाइन फेल हो गई, जिसके बाद टियर गैस का इस्तेमाल कर आरोपी को पकड़ा गया।

घटना के वक्त महिला के साथ थे बॉयफ्रेंड

वारदात के समय नंदिनी के साथ उसके दो बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक और कल्लू पंचाल मौजूद थे। अंकुश के मुताबिक:

“हम अरविंद के खिलाफ एसपी ऑफिस में शिकायत करके लौट रहे थे। तभी उसने हमला किया और हम जान बचाकर भागे। अरविंद ने नंदिनी को गोलियां मार दीं।”

विवादों से भरा महिला का अतीत

पुलिस जांच में पता चला कि नंदिनी का अतीत विवादों से भरा रहा है।

  • नंदिनी पर पहले भी हत्या का आरोप लग चुका है। उसने 2017 में दतिया निवासी निमलेश सेन की हत्या की थी और 4.5 साल जेल में रही।
  • जेल से छूटने के बाद ग्वालियर में उसने पार्लर खोला और बाद में अरविंद से लव मैरिज की।
  • शादी के बाद दोनों में लगातार झगड़े होते रहे, और नंदिनी ने अरविंद पर कई केस दर्ज कराए, जिनमें हत्या के प्रयास का केस भी शामिल था।

पुलिस की देरी और पीड़िता की आशंका

नंदिनी ने 9 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उसने कहा था कि अरविंद सोशल मीडिया पर उसके अश्लील वीडियो वायरल कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता नहीं समझी, जिसका नतीजा यह खौफनाक वारदात बन गई।

30 मिनट तक दहशत का माहौल

गोलीबारी के बाद आरोपी सड़क पर कट्टा लेकर बैठ गया। पुलिस ने कार्बाइन और टियर गैस से उसे काबू करने की कोशिश की। लगभग आधे घंटे बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने महिला के चेहरे पर कई गोलियां दागीं।

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी

घटना की जानकारी मिलते ही आईजी ग्वालियर रेंज अरविंद सक्सेना, एसएसपी धर्मवीर सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की गई।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति