,

आगरा: यमुना का जलस्तर घटने लगा, लेकिन खतरा बरकरार

BY: Yoganand Shrivastva

आगरा: यमुना का जलस्तर घटने के बावजूद हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान से लगभग 1.5 फीट ऊपर बह रहा है। शहर के कई कॉलोनियां और गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं। हाथीघाट पूरी तरह जलमग्न है। अनुमान है कि शाम तक जलस्तर में थोड़ी और कमी आएगी।


प्रशासनिक निरीक्षण और राहत की तैयारियां

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और स्थानीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही फसलों, घरों और पशुओं को हुए नुकसान का आकलन शुरू किया जाएगा। रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
डीएम ने साफ-सफाई के तत्काल इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। पानी उतरने के बाद सिल्ट हटाने के साथ चूना, ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशकों का छिड़काव कराया जाएगा। पशुओं को भी टीके लगाने की योजना है।


यमुना का जलस्तर और बैराज से पानी की निकासी

यमुना का खतरे का निशान 499 फीट है, जबकि गुरुवार सुबह जलस्तर 500.5 फीट दर्ज किया गया। बुधवार को यह 501.3 फीट तक पहुंच गया था। गोकुल बैराज से फिलहाल 1,33,608 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो पहले की तुलना में कम है। यही वजह है कि जलस्तर में थोड़ी कमी आई है।


शहर में बाढ़ का असर: सड़कें और कॉलोनियां डूबीं

  • मनोहरपुर रोड पर 2 किमी तक 4-5 फीट पानी भरा है। मनोहरपुर, मां गौरी टाउन और पोइया गांव की ओर जाने का रास्ता बंद है।
  • बल्केश्वर की शिव रेजीडेंसी और रजवाड़ा इलाके में पानी भरने से दर्जनभर परिवारों ने पलायन कर दिया है।
  • केके नगर और फाउंड्री नगर में पानी रिसॉर्ट और फैक्ट्रियों तक पहुंच गया है।
  • आगरा किला के सामने पिछले 4 दिनों से पानी भरा है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
  • यमुना किनारा रोड के अंडरपास और सेकसरियां इंटर कॉलेज मार्ग जलमग्न हैं।

प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट

पानी मां गौरी टाउन, तनिष्क राजश्री गार्डन, लोहिया नगर, अनुराग नगर, मोतीमहल, गांधी स्मारक, शंभूनाथ कॉलोनी, अमर विहार, दयालबाग, हाथी घाट, घाट बजरिया, बल्केश्वर मंदिर के सामने, नगला बूढ़ी, कैलाश, मनोहरपुर, आगरा किला रोड सहित कई कॉलोनियों में भरा हुआ है।


हालात अब भी चिंताजनक

हालांकि जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन कई इलाकों में पानी अभी भी घरों और सड़कों पर भरा हुआ है। नगर निगम और जिला प्रशासन राहत और सफाई कार्यों की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…