प्रिया सचदेव बनाम करिश्मा कपूर: संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर छिड़ा विवाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली | उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति को लेकर परिवार में कानूनी जंग छिड़ गई है। उनकी दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट में मामला चल रहा है। करिश्मा के बच्चों ने पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा है, वहीं प्रिया का कहना है कि बच्चों को पहले ही 1900 करोड़ रुपये का ट्रस्ट फंड दिया जा चुका है।

विवाद की जड़: वसीयत पर उठे सवाल

करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर और बेटे कियान राज कपूर की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उनके पिता की जो वसीयत पेश की गई है, वह संदिग्ध और अपंजीकृत है। याचिका में मांग की गई है कि बच्चों को पिता की कुल संपत्ति का पांचवां हिस्सा मिले।
प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने अदालत में कहा, “मैं उनकी कानूनी पत्नी हूं। यह मुकदमा निराधार है। करिश्मा कपूर ने संजय से सालों पहले तलाक ले लिया था।”

कोर्ट की कार्यवाही और अगली सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया सचदेव कपूर और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने प्रिया से संजय कपूर की चल और अचल संपत्तियों का पूरा ब्यौरा भी मांगा है। अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी, जिसमें अंतरिम आदेश (स्टे) पर विचार किया जाएगा।

मां का भी विरोध, यथास्थिति की मांग

संजय कपूर की मां ने भी अदालत से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि कम से कम 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति पर विवाद है, इसलिए फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया जाना चाहिए। अदालत ने वसीयत को सीलबंद लिफाफे में पेश करने का निर्देश दिया है।

प्रिया का दावा: पहले ही दिया गया 1900 करोड़

प्रिया सचदेव की ओर से दलील दी गई कि बच्चों को पहले ही ट्रस्ट के जरिए 1900 करोड़ रुपये की संपत्ति सौंपी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि वसीयत का रजिस्टर्ड होना जरूरी नहीं है और वे संजय कपूर की कानूनी पत्नी हैं।

संजय कपूर का निधन

संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान अचानक निधन हो गया था। इसके बाद से उनकी संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद तेज हो गया है।

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन