,

CM ममता ने की इस्तीफे की पेशकश, आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में कहा- मैं देश और दुनिया…

- Advertisement -
Ad imageAd image
RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामला में सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने माफी मांगते हुए इस्तीफे तक की पेशकश की है। बता दें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा “मैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। मुझे पद की चिंता नहीं है। मुझे न्याय चाहिए, मुझे केवल न्याय मिलने की चिंता है।”

देश और दुनिया के लोगों से माफी मांगती हूं
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा, “मैंने जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठने की पूरी कोशिश की। मैंने 3 दिन तक उनका इंतजार किया कि वे आएं और अपनी समस्या का समाधान करें। यहां तक ​​कि जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार नहीं किया, तब भी मैंने अपने मुख्य सचिव, गृह सचिव, DG और मेरे राज्य मंत्री सहित अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ 3 दिन तक इंतजार किया। मुझे खेद है। मैं इस देश और दुनिया के लोगों से माफी मांगती हूं जो उनका (डॉक्टरों) समर्थन कर रहे हैं, कृपया अपना समर्थन दें।”

कभी-कभी बर्दाश्त करना हमारा कर्तव्य
CM ममता ने आगे कहा कि “मुझे कोई समस्या नहीं है। हम आम लोगों के लिए न्याय चाहते हैं। हम आम लोगों के इलाज के लिए न्याय चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वे अपनी ड्यूटी पर वापस आएं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 3 दिन बीत चुके हैं लेकिन हम कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि कभी-कभी हमें बर्दाश्त करना पड़ता है। कभी-कभी बर्दाश्त करना हमारा कर्तव्य है।”

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने