Report: Santosh Saravgee
Dabra Encroachment Drive डबरा नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण एवं सफाई व्यवस्था को लेकर संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों, प्रशासनिक अमले और पुलिस बल ने मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।
Dabra Encroachment Drive फुटपाथ और सड़कों से हटाए गए अवैध कब्जे
अभियान के दौरान बिना अनुमति लगाए गए बोर्ड, गुमटी, ठेले और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अधिकारियों ने कई स्थानों पर चालानी कार्रवाई भी की। प्रशासन ने दुकानदारों और व्यापारियों को सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों को बाधित न करने की हिदायत दी।

Dabra Encroachment Drive स्वच्छता बनाए रखने की दी चेतावनी
नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने की समझाइश दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अतिक्रमण या गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान लोगों से शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की गई।
नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।



