,

मऊगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस से झड़प, बैरिकेड्स तोड़े, पूर्व विधायक समेत कई गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मऊगंज: रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के देवतालाब दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद की कमी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पूर्व कांग्रेस विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वे मुख्यमंत्री को किसानों और आम जनता की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

प्रदर्शन में करीब 3 से 4 हजार कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए। कांग्रेस नेता जब मऊगंज बायपास से देवतालाब जाने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जो झड़प में बदल गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि वे वहां राजनीतिक शो करने नहीं, बल्कि किसानों, छात्रों और आम जनता की आवाज उठाने आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों पर लाठियां चलाई जा रही हैं, मरीजों को अस्पतालों में इलाज और पोस्टमॉर्टम जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, और सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को