,

मरवाही : लखनघाट पुल बना मौत का जाल, एक सप्ताह में दूसरी जान गई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Marwahi: Lakhan Ghat bridge becomes a death trap, second life lost in a week

रिपोर्ट- प्रयास कैवर्त

मरवाही। धार्मिक पर्यटन स्थल लखनघाट पुल से फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुल से बहकर लापता हुए युवक का शव दो दिन की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को मिला। मृतक की पहचान परासी निवासी दीपेश प्रजापति के रूप में हुई है। मरवाही पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रील्स बनाने की होड़ बनी मौत की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, लखनघाट पुल के नीचे सैकड़ों फीट गहराई में अक्सर युवक और बच्चे वीडियो बनाने के लिए छलांग लगाते हैं। इस दौरान वे अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। यही लापरवाही दीपेश के लिए जानलेवा साबित हुई।

एक सप्ताह में दूसरी मौत

गौरतलब है कि बीते सप्ताह सिवनी निवासी आलोक गुप्ता की भी इसी पुल से छलांग लगाने के बाद डूबकर मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और गुस्सा दोनों है।

प्रशासन की चेतावनी भी बेअसर

इन हादसों के बाद जिला प्रशासन ने पुल पर खतरे के संकेतक बोर्ड लगाए और पुल से कूदने वालों पर 1500 रुपये का जुर्माना तय किया। इसके बावजूद ग्रामीण और युवा इन नियमों की अनदेखी कर लापरवाही से छलांग लगा रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन की चुनौती

एक सप्ताह में दो मौतें होने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि प्रशासन कितनी सख्ती करेगा। मरवाही पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि जान जोखिम में डालकर पुल से कूदने की कोशिश न करें। वहीं, स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि यहां कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को