,

UP News: मऊ में माता-पिता के साथ छत पर सो रही थी बच्ची, मुंह में कपड़ा ठूंसकर ले गए बदमाश, फिर…

- Advertisement -
Ad imageAd image

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र से दुष्कर्म की ऐसी घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना 3 सितंबर की रात 12 बजे की है। तीन बदमाश बगल के घर की सीढ़ियों के जरिए चुपके से पीड़िता की छत पर चढ़ गए। जहां 13 साल की बच्ची अपने माता-पिता से कुछ दूरी पर सो रही थी। इसके बाद आरोपियों ने 13 साल की बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे उठा ले गए। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर बने कमरे में ले गए और मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

धमकियों से तंग आकर पुलिस में की शिकायत- पीड़िता की मां

इस मामले में पीड़िता की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 3 सितंबर को वह अपने पति और बेटी के साथ छत पर सो रही थी। रात करीब 12 से 1:30 बजे नादिर, रियाजुल और रफीक नाम के तीन लोग मेरे घर से सटे मेरे जेठ के घर से सीढ़ियों के रास्ते मेरी छत पर आए और मेरे बगल में सो रही मेरी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे घर के पूरब तरफ खलिहान के एक कमरे में ले गए और उसके साथ गलत काम किया।

पीड़िता की मां ने आगे बताया कि जब मेरी नींद खुली तो मैं खोजबीन करने गई तो एक कमरे से आवाज आई जिसके बाद मैंने अपने पति को बुलाया और पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। जिसके बाद तीनों बदमाशों ने मुझे धमकाया और कहा कि हमने इसका अश्लील वीडियो बना लिया है और अगर कहीं शिकायत की तो हम इसे वायरल कर देंगे। इसके बाद हम डर गए और अपनी लोक-इज्जत बचाने के लिए चुप रहे, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर हमने पुलिस में शिकायत की है।

कोपागंज थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने क्या बताया?

इस मामले में कोपागंज थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में दुष्कर्म के 4 मामले सामने आ चुके हैं। इससे हड़कंप मच हुआ है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: सीएम डॉ. यादव आज करेंगे श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान-कलश यात्रा का शुभारंभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं

Bhopal: सीएम डॉ. यादव आज करेंगे श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान-कलश यात्रा का शुभारंभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं

Trump ने फिर की SAVE America Act पास कराने की मांग, भारत के वोटर ID सिस्टम का दिया हवाला

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर देश की चुनाव

NTA में बड़ा बदलाव, 50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए गए, 10 अहम पदों पर प्रोफेशनल्स की भर्ती शुरू

NTA: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने अपनी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कई जिलों में भारी बारिश

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में पत्नी

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने