लिस में नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा पति पहुंचा कोर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

यूपी के बहुचर्चित SDM ज्योति मौर्य और उनके सफाई कर्मी पति आलोक मौर्य के केस की तरह ही हरियाणा के पलवल में एक मामला सामने आया है। यहां युवक-युवती के बीच आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज हुई।

26 वर्षीय पीतम का आरोप है कि उन्होंने पत्नी को दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए टेस्ट की तैयारी कराई। जैसे ही पत्नी की पुलिस में नौकरी लगी वो उसे छोड़कर मायके चली गई। अब उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है। पति ने इसको लेकर सीएम हरियाणा और राष्ट्रीय मानवाधिकार नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है।

आपको बतादें की पलवल के गांव बड़ौली के रहने वाले 26 वर्षीय पीतम ने बताया कि साल 2021 में उसने पलवल में एक लाइब्रेरी शुरू की थी। ताकि सरकारी नौकरियों में भर्ती या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा यहां आकर तैयारी कर सकें। इसी दौरान राजीव नगर की युवती भी तैयारी के लिए आती थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे रिलेशन बढ़ने लगा। पीतम का कहना है कि उन्होंने युवती को अपने घरवालों से भी मिलवाया।
प्रीतम का कहना है कि 4 जनवरी 2023 को उन्होंने बल्लभगढ़ के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी करने के बाद वह कुछ समय युवती के घर पर ही रहे। उसके बाद रसूलपुर चौक पर फ्लैट लेकर रहने लगे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की भर्ती खुल गई। युवती ने दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए अप्लाई कर दिया। इस दौरान वह लाइब्रेरी को शिफ्ट करके किठवाड़ी चौक के पास ले आए थे। पत्नी की नौकरी की तैयारी करने के लिए उनको पैसों की बेहद जरूरत थी। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए अपनी लाइब्रेरी को बेच दिया और अपनी कुछ जमीन का हिस्सा भी बेच दिया। क्योंकि शहर में लाइब्रेरी और किराए के घर खर्चों ने उसकी कमर तोड़ दी थी। टेस्ट पास होने के बाद उसने पत्नी की फिजिकल टेस्ट की तैयारी कराई। फरवरी 2024 में दिल्ली पुलिस में ट्रेनिंग के लिए बुलाया लिया गया।
पीतम का कहना है कि जब दिल्ली पुलिस में टेस्ट और फिजिकल पास होने के बाद वैरिफिकेशन के लिए बुलाया गया, तो उनकी पत्नी ने अपने आपको विवाहित न दिखाकर अविवाहित दिखाया। जिसका पता उनको बाद में चला है। उसने बताया कि फरवरी 2025 में पत्नी अपनी ट्रेनिंग को खत्म करके वापस मायके घर आ गई। लेकिन किसी ने उसको इसकी जानकारी नहीं दी। जब वह पत्नी को लेने राजीव नगर घर पहुंचा तो उसके माता-पाता ने सामाजिक तौर पर शादी करने का हवाला देकर बेटी को साथ भेजने से इनकार कर दिया। जब उसने पत्नी से घर चलने के लिए बोला को उसने साफ इनकार कर दिया। पत्नी के घरवालों ने उससे कहा कि वह अपने लिए कोई दूसरी लड़की देखकर शादी कर ले। पीतम ने शिकायत में कहा है कि पत्नी धमकी देती है। पत्नी तलाक देने के लिए उस पर दबाव बना रही है और उसको फोन पर धमकी दे चुकी है। कुछ समय पहले उसको पुलिस के द्वारा बिना किसी जांच के प्रताड़ित किया गया। पीतम ने कहा कि उन्होंने सीएम हरियाणा और राष्ट्रीय मानवाधिकार नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है। उसकी पत्नी और उसके घरवालों ने उसके साथ धोखा किया है। पीतम ने बताया कि अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया है। उन्होंने सेक्शन 9 के तहत कोर्ट में अपील की है। जिसको लेकर फरवरी 2026 की तारीख लगी है। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी है कि कि पत्नी ने वेरिफिकेशन के दौरान शादीशुदा होने की जानकारी छिपाई है।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की