,

सुल्तानपुर: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, शराब पिलाकर पति की गला रेतकर हत्या

BY: Yoganand Shrivastva

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ऐसे खुला हत्याकांड का राज

घटना चांदा थाना क्षेत्र के किंदीपुर गांव की है। गुरुवार सुबह पुलिस को गांव में एक युवक की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर चार टीमें गठित की गईं।

अवैध संबंध बने खून की वजह

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक महेश कुमार गौतम की पत्नी पूजा का पड़ोसी जयप्रकाश यादव से प्रेम संबंध था। दोनों ने महेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
बुधवार रात जयप्रकाश ने महेश को शराब पिलाई और नशे की हालत में उसे पेड़ के नीचे लिटा दिया। इसके बाद पूजा को बुलाया गया। योजना के तहत जयप्रकाश ने चाकू से महेश का गला रेत दिया, जबकि पूजा ने पति के सीने पर ईंट से वार किया। घटनास्थल पर ही महेश की मौत हो गई।

सबूत बरामद, दोनों आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, ईंट और दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

गांव में सनसनी, तीन बच्चों का सहारा टूटा

इस वारदात ने गांव में सनसनी फैला दी है। तीन मासूम बच्चों ने एक ही दिन में पिता का साया और मां का सहारा दोनों खो दिया।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…