,

दंतेवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व

Eid-ul-Miladunnabi festival was celebrated with great pomp in Dantewada

रिपोर्ट- आज़ाद सक्सेना

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल नगर में शुक्रवार को ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और घरों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज़ अदा कर अल्लाह से अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।


सुन्नी मदीना मस्जिद से निकला भव्य जुलूस

सुन्नी मदीना मस्जिद से मुस्लिम समाज के लोगों ने एक भव्य काफिला निकाला, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस मस्जिद पहुंचा। मस्जिद में परचम अदायगी की रस्म अदा की गई। इस दौरान नबी-ए-पाक की सीरत और उनके बताए इंसानियत व भाईचारे के संदेश को याद किया गया।


स्वागत में हुआ इंतजाम

जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने काफिले में शामिल श्रद्धालुओं के लिए नाश्ते और पानी की व्यवस्था की थी। नगरवासियों ने इस अवसर पर सहयोग और भाईचारे का परिचय दिया।


बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल

कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर का माहौल पूरी तरह धार्मिक उत्सव में डूबा दिखाई दिया।


धार्मिक नेताओं का संदेश

धार्मिक नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व हमें इंसानियत, मोहब्बत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने समाज में शांति और एकता बनाए रखने की अपील की।


प्रशासन और समाज की सराहना

पर्व के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए प्रशासन और समाज के जिम्मेदार लोगों की भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम में सभी ने आपसी सौहार्द और एकता का परिचय दिया।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…