,

मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें: 5 सितंबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें: 5 सितंबर 2025

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम से लेकर राजनीति और प्रशासन तक हलचलें जारी हैं। कई जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं, तो वहीं नेताओं के बयान और अपराध जगत की सुर्खियाँ भी चर्चा में हैं। यहां पढ़ें आज की 25 बड़ी खबरें:

  1. 40 इंच बारिश का आंकड़ा पार, अलर्ट जारी
    प्रदेश में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज, इंदौर-उज्जैन संभाग में आज भारी बारिश का अलर्ट। जबलपुर भी भीगेगा।
  2. कृषि मंत्री शिवराज का पंजाब दौरा
    कमर तक पानी में किसानों से मिले, फसलों का हाल जाना; दो केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं।
  3. खंडवा में गणेश प्रतिमाओं का कृत्रिम कुंडों में विसर्जन
    नगर निगम ने अलग-अलग स्थानों पर कुंड बनाए; तालाबों और नदी में विसर्जन पर रोक लगी।
  4. सिंघार का बयान: “आदिवासी हिंदू नहीं”
    बीजेपी पर हमला, CM ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को हिंदुत्व विरोधी बताया।
  5. जबलपुर में 5.2 किलो का बच्चा जन्मा
    डॉक्टर बोले- बेहद दुर्लभ मामला, औसत वजन से कहीं ज्यादा।
  6. इंदौर नगर निगम का IFC संग MOU
    1700 करोड़ का लोन समझौता, बिना गारंटी लोन मंजूर।
  7. इंदौर बायपास पर जाम, 35 जिलों में पानी
    उज्जैन में 23 लोगों का रेस्क्यू, रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म डूबा।
  8. ओबीसी आरक्षण बैठक में बहस तेज
    वकील बोले- 13% होल्ड पद जल्द भरे जाएं; महाधिवक्ता ने कहा- विचार करेंगे।
  9. ललियापुरा में बांध के गेट न खुलने से बाढ़
    85 परिवारों को घर छोड़ने पड़े; देर रात गेट खोले गए।
  10. NEET काउंसिलिंग में 475 सीटें बढ़ीं
    दूसरे चरण में 904 सीटों पर मिलेगा मौका, सरकारी कॉलेजों में कुल 2763 सीटें।
  11. 108 नदियों को बचाने का संकल्प
    मंत्री पटेल ने अमरकंटक पर 100वां संकल्प निभाया।
  12. खनन माफिया अमित खम्परिया फरार
    18 FIR दर्ज, कोर्ट ने पुलिस को फटकारा; 90 हजार का इनाम।
  13. सरकार की ओर से ओबीसी वकील पैरवी करेंगे
    आरक्षण मामलों पर कानूनी रणनीति मजबूत।
  14. जबलपुर में किसानों के लिए कंट्रोल रूम
    धान, ज्वार और बाजरा के पंजीयन में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी।
  15. 22 साल बाद मेडिकल कॉलेज में वापसी
    छात्रा ने गांव में सेवा की इच्छा जताते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
  16. आष्टा में युवक नदी में बहा
    ग्रामीणों की चेतावनी के बाद भी नदी पार करने की कोशिश; अंधेरे में सर्चिंग रुकी।
  17. भाजपा नेता का सूबेदार को धमकी भरा कॉल
    बोले- “फोन किया तो घर छोड़कर आओगे”।
  18. भिंड में NH-719 पर सड़क हादसा
    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक से टकराई, दो मौतें।
  19. झाबुआ में 40 हजार की घूस मांगने पर गिरफ्तारी
    लोकायुक्त ने हाउसकीपर को रंगे हाथों पकड़ा।
  20. ग्वालियर में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस आज
    शहर के हर कोने से जुलूस निकलेंगे, फूलबाग मस्जिद पर समापन।
  21. भोपाल में अंडरपास जैसा स्ट्रक्चर बनेगा
    50 साल पुराने नाले पर निर्माण कार्य शुरू।
  22. MP के 16 शिक्षकों का सम्मान
    2 शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित, 14 राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित होंगे।
  23. कैंसर मरीज पर पहली बार लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
    बिना छाती खोले आहार नली का सफल ऑपरेशन।
  24. भोपाल में गणेश विसर्जन रूट का ट्रायल
    मिनी ट्रक से रूट की समस्याएं समझी गईं।
  25. हिंदू बनाम हिंदुत्व बहस गरमाई
    CM बोले- कांग्रेस हमेशा हिंदुत्व का अपमान करती है।

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को