पीएम मोदी को गाली पर NDA का बिहार बंद: 12 जिलों में हाईवे जाम, पति-पत्नी व टीचर से बदसलूकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva


मोदी को गाली देने के विरोध में NDA का बिहार बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को 27 अगस्त को गाली देने की घटना के विरोध में NDA ने गुरुवार को बिहार में बंद का ऐलान किया। समस्तीपुर, बेगूसराय, छपरा, हाजीपुर, दरभंगा समेत कुल 12 जिलों में हाईवे जाम किए गए। बंद के दौरान कई जगहों पर सड़क और व्यापारिक गतिविधियां बाधित हुईं।


हाईवे जाम और सड़क पर प्रदर्शन

  • पटना: सगुना मोड़ पर आगजनी की गई। पटना हाईकोर्ट के जज और शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव की गाड़ियों को रोका गया।
  • बिहटा: बीजेपी नेताओं ने सड़क जाम किया और डाकबंगला चौराहे को ब्लॉक किया।
  • जहानाबाद: बंद सफल बनाने के लिए रोड रोलर तक सड़क पर लाया गया। महिला टीचर को स्कूल जाने से रोकते हुए हाथ पकड़कर घर भेजा गया।
  • भागलपुर: बाइक से जा रहे पति-पत्नी के साथ विवाद और बदसलूकी हुई।
  • दरभंगा: पार्टी की महिला मोर्चा ने कमान संभाली, चौक-चौराहों पर प्रदर्शन जारी।
  • बेगूसराय: मंत्री सुरेंद्र मेहता ने सड़क पर उतरकर बंद सफल कराया।
  • मुंगेर: शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया गया।
  • मुजफ्फरपुर: NH 27 जाम करने पर RAF जवान और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई, बाद में बातचीत से मामला सुलझा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • कांग्रेस और राजद कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
  • पटना में 2,000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए।
  • बंद के दौरान फंसी पुलिस, एंबुलेंस और एयरफोर्स की गाड़ियों को कार्यकर्ताओं ने जाने दिया।

घटना की पृष्ठभूमि

27 अगस्त को दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दी गई थी। घटना के तुरंत बाद, पुलिस ने मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार किया था।


पीएम मोदी का भावुक बयान

2 सितंबर को पीएम मोदी ने जीविका दीदियों के कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा:

“मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी उन्हें कांग्रेस-RJD के मंच से गाली दी गई। इस घटना की जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ बिहार के लोगों के दिल में भी है। मैं आपसे अपना दुख साझा कर रहा हूं।”

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: