,

नहीं थम रहा विनेश फोगाट पर बृजभूषण का हमला, पांडवों का नाम लेकर हुड्डा परिवार पर भी साधा निशाना, जानें अब क्या कहा? मच सकता है बवाल

हरियाणा में भले ही विधानसभा चुनाव हो रहे हों, लेकिन इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। चर्चा तब और बढ़ गई जब चुनाव से ठीक पहले बजरंग पुनिया और महिला पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गए। विनेश कांग्रेस की तरफ से जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। आज वह जींद की जुलाना विधानसभा सीट पर पहुंचीं जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पहलवान के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी के पूर्व सांसद और नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पांडवों का नाम लेते हुए कहा कि महाभारत में पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था। इस बार कांग्रेस ने महिला पहलवान को चुनाव में अपना मोहरा बनाया है।

हुड्डा परिवार ने हमारी बहन-बेटियों के…

पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “…महाभारत के समय पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था… देश ने आज तक इस बात के लिए पांडवों को माफ नहीं किया है। ऐसे ही जो दांव हुड्डा परिवार ने हमारी बहन-बेटियों के सम्माान को दांव पर लगाकर खेला है, इस बात को भी आने वाला कल माफ नहीं करेगा… मेरे ऊपर तीन घटनाओं को लेकर आरोप लगाए गए थे लेकिन तीनों समय मैं बाहर था…”

चुनाव लड़ने पर जब भड़के बृजभूषण शरण सिंह

विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने (जुलाना सीट से) पर बृजभूषण शरण सिंह ने बीते दिन कहा था, “महिला रेसलर और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में जाने से पार्टी को कोई फायदा नहीं होने वाला है। वह चुनाव हार जाएंगी। वे दोनों कांग्रेस पार्टी की लुटिया डुबा देंगे।” बीजेपी नेता ने आगे कहा था, “दोनों के कांग्रेस में जाने से सच सामने आ गया। इनके जरिए मेरे खिलाफ, पार्टी के खिलाफ और पीएम मोदी के खिलाफ साजिश की गई। राहुल गांधी-प्रियंका गांधी की जोड़ी ने हुड्डा को आगे करके षड्यंत्र किया। इन लोगों ने बेटियों का इस्तेमाल किया और राजनीति के लिए बेटियों तक को नहीं छोड़ा।” बता दें कि बृजभूषण पर महिला रेसलर्स ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

इसके अलावा डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख ने दावा किया था कि जाट राजनीति उनके साथ है। उन्होंने किसी तरह की कोई गलती नहीं की और न ही कोई अफसोस है। बीजेपी नेता बृजभूषण ने यह भी कहा था कि अगर पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मुझे चुनती है तो मैं वहां प्रचार के लिए जाऊंगा। मेरा दबदबा और दबंगई ईश्वर की दी हुई है और यह आगे भी जारी रहेगा।

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…