,

पूजा कर रही महिला के घर में घुसा विशालकाय कोबरा

A giant cobra entered the house of a woman who was praying

स्नेकमेन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा। रिपोर्टर – उमेश डहरिया


कोरबा जिले के सोनपुरी गांव में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला पूजा कर रही थी और अचानक घर के भीतर विशालकाय कोबरा (नाग) घुस आया। महिला और परिजन घबराकर घर के दूसरे कमरे में जा छिपे और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।

पूजा के बीच अचानक कोबरा का प्रवेश

घटना रात करीब 8 बजे की है। सोनपुरी गांव निवासी नागेश्वरी रजवाड़े घर में पूजा कर रही थीं, तभी अचानक करीब 6 फीट लंबा कोबरा घर में घुस आया। नाग को देखते ही वे तुरंत दूसरे कमरे में भागीं और बाहर के लोगों से मदद मांगी।

गांव वालों ने सांप को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस दौरान कोबरा घर के एक कोने में गमले के पीछे जा छिपा।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने संभाली स्थिति

ग्रामीणों ने तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए कोबरा को सुरक्षित थैले में पकड़कर रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।

लोगों ने चैन की सांस ली और जितेंद्र सारथी का आभार जताया।

“सांप मारें नहीं, सूचना दें” – जितेंद्र सारथी

रेस्क्यू के बाद जितेंद्र सारथी ने ग्रामीणों से अपील की कि—

  • सांप हमारे पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
  • डर के कारण उन्हें मारने के बजाय तुरंत सूचना दें।
  • अनजाने में सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल जाएं।
  • समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।

यह घटना एक ओर जहां ग्रामीणों के लिए दहशत भरी रही, वहीं वाइल्डलाइफ टीम की तत्परता ने सभी को राहत पहुंचाई और एक निर्दोष जीव की जान भी बचाई।

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP