,

ग्वालियर में युवक की आत्महत्या: प्रेमिका पर केस दर्ज, ब्लैकमेल और धमकी से था परेशान

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: चार महीने पहले हुई एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने अब जाकर उसकी पूर्व प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में सामने आया है कि युवती लगातार युवक को ब्लैकमेल कर रही थी और उस पर मानसिक दबाव बना रही थी।

क्या है पूरा मामला?

झांसी रोड थाना क्षेत्र की नाका चन्द्रबदनी गली नंबर-1 में रहने वाले 28 वर्षीय मनीष मौर्य (पुत्र रामकिशन मौर्य) ने 13 और 14 अप्रैल की रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उस समय पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पता चला कि मनीष का प्रेम संबंध प्रियंका चोकोटिया नाम की युवती से था। कुछ समय से वह उससे दूरी बना रहा था और इसी बीच परिवार ने उसकी सगाई किसी दूसरी युवती से तय कर दी थी। इसी बात को लेकर प्रियंका उस पर दबाव बनाने लगी।

ब्लैकमेल और धमकियां

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका मनीष को धमकी देती थी कि अगर वह उसके पास वापस नहीं आया तो उस पर झूठे केस दर्ज करा देगी और उसके परिवार वालों को भी इसमें फंसा देगी। साथ ही, उसकी तय सगाई तुड़वाने की धमकी भी दी गई।

मनीष ने एक बार थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उसी दौरान थाने के बाहर ही उसकी प्रेमिका ने उसे पिटवा दिया। इससे वह पूरी तरह टूट गया और तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की कार्रवाई

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि लगातार ब्लैकमेल और दबाव की वजह से मनीष ने आत्महत्या की। सभी सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने रविवार को प्रियंका चोकोटिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति