अब 6 सितंबर को नहीं रिलीज हो सकेगी कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई में कही ये बात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Emergency Film

अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर संकट मंडराया हुआ है। इस फिल्म को 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन सर्टिफिकेट न मिलने के चलते इसकी रिलीज पर रोक लग गई है। साथ ही एक तबका फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतर आया है। एक तरफ कंगना रनौत फिल्म की रिलीज के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं। वहीं, इस फिल्म की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिस पर आज बुधवार को सुनवाई हुई है।

कोर्ट ने फिल्म को लेकर कही ये बात
मेकर्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि फिल्म की रिलीज डेट में एक सप्ताह की देरी होने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। कोर्ट फिल्म की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टिफिकेट की भौतिक प्रति मांगी गई थी, जिससे की फिल्म को तय तारीख 6 सितंबर को रिलीज किया जा सके। जस्टिस बी पी कोलाबावाला और फिरदौस पी पूनीवाला की बेंच ने कहा, ‘हम याचिका का निपटारा नहीं करेंगे। लेकिन सीबीएफसी को एमपी हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार (तीन दिनों में) आपत्तियों की जांच करने दें।

बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की याचिका
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिल्म ‘इमरजेंसी’ की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज और सेंसर सर्टिफिकेट की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें दावा किया गया कि सेंसर बोर्ड ने मनमाने ढंग से और अवैध रूप से फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रोक रखा है। इस याचिका पर आज सुनवाई हुई।

गौरतलब है कि इस फिल्म कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इसमें निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने ही संभाली है। इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पहले भी कई बार टल चुकी है। अब इस बार सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिल पाने के चलते फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल छाए हुए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई