,

AAP MLA अमानतुल्लाह खान के घर ED की रेड, पूछताछ जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
ED raids AAP MLA Amanatullah

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED पहुंची है और उनसे पूछताछ कर रही है। ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि उन्हें उनके घर पर ईडी के लोग गिरफ्तार करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी के लोग मेरे आवास पर सर्च वॉरेंट के नाम पर मुझे अरेस्ट करने आए हैं। सर्च वॉरेंट के नाम पर उनका उद्देश्य केवल मुझे गिरफ्तार करना है। मुझे ही नहीं मेरी पूरी पार्टी को तंग किया जा रहा है। उनका मकसद है केवल मुझे और मेरी पार्टी को तोड़ना है।

आगे कहा कि मैं वादा करता हूं कि जो भी मेरे काम अधूरे हैं वो मेरी टीम, मेरी सरकार करवाएगी। मुझे पूरा यकीन है कि पहले जैसे हमें कोर्ट से इंसाफ मिला है वैसे ही फिर हमें इंसाफ मिलेगा। 2016 से यह मुकदमा चल रहा है। जिसमें सीबीआई ने खुद कहा है कि किसी भी किस्म का कोई भी भ्रष्टाचार या लेन-देन नहीं हुआ है। मैं आप लोगों को यकीन दिलाता हूं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया कि जिससे मैं शर्मिंदा रहूं।

चुनाव नजदीक आएंगे तो दबाव बढ़ाएंगे
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के यहां ED की छापेमारी पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “2016 का एक मामला है… 8 साल से सभी एजेंसियां इस मामले में अलग-अलग स्तर पर जांच कर चुकी है। अभी तक कुछ मिला नहीं है। यह केंद्र सरकार के लिए बहुत शर्म की बात है कि ACB उनकी, CBI उनकी जांच के बावजूद नहीं दिखा कि पैसे का लेन-देन हुआ है… केंद्र सरकार चाहती है कि दिल्ली में जितने भी सरकारी महकमें हैं वो खाली रहें… सारा देश देख रहा है कि किस तरीके से एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे ये लोग इस तरह का दबाव और बढ़ाएंगे।”

बीजेपी ने कही ये बात
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “AAP में एक लंबी जमात अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की है। जब उन पर कानून कार्रवाई करता है तो ये चिल्लाने लगते हैं। दिल्ली वक्फ बॉर्ड जैसी संस्था में भ्रष्टाचार और गबन करने वाले अमानतुल्लाह खान जो अपनी गुंडई के लिए भी चर्चा में रहते हैं। आज जब जांच एजेंसी अपनी कार्रवाई कर रही है तो चारों तरफ हो-हल्ला हो रहा है। अगर आपने चोरी की है, अपराध किया है तो आपको उसका जवाब देना पड़ेगा क्योंकि इस देश में कानून का शासन है और कानून सबके लिए बराबर है।”

Chanakya Niti: इन 6 मुश्किल मौकों पर जो आपके साथ खड़ा रहे, वही है सच्चा मित्र, चाणक्य ने बताई पहचान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और मित्रता

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना, 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026

14 विद्याएं, 64 कलाएं और भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित निःशुल्क प्रतियोगिता भगवान

Sonipat Balochistan Protest : वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बड़ी रैली का ऐलान

Sonipat Balochistan Protest : सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों का प्रदर्शन Sonipat

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी