ग्वालियर में 46 पेटी नशीली कफ सिरप जब्त: दिल्ली नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर में 46 पेटी नशीली कफ सिरप जब्त: दिल्ली नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई

ग्वालियर में रविवार शाम दिल्ली नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप की भारी खेप पकड़ी। यह कार्रवाई सहकारी बाजार में स्थित हरम डिस्ट्रीब्यूटर की दुकानों और गोदाम पर की गई।

छापेमारी में 46 पेटी कफ सिरप बरामद

अधिकारियों ने टॉसेक्स नामक नशीली कफ सिरप की 46 पेटियां बरामद की हैं।

  • गोपाल दास गुप्ता, जो हरम डिस्ट्रीब्यूटर का पार्टनर है, को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
  • दूसरा पार्टनर राजेंद्र माझी मौके से फरार हो गया।
  • कार्रवाई के बाद दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया।

क्यों होता है इस कफ सिरप का इस्तेमाल?

टॉसेक्स जैसी कफ सिरप का दुरुपयोग अक्सर नशे के लिए किया जाता है।

  • यह युवाओं में नशे के एक सस्ते विकल्प के रूप में तेजी से फैल रहा है।
  • पहले की जांचों में इन खेपों के तार बांग्लादेश से जुड़े होने की जानकारी सामने आ चुकी है।

मीडिया से दूरी बनाए रखा

छापेमारी करने आए नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने मीडिया से किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि वे अधिकृत नहीं हैं।


स्थानीय पुलिस को मिली थी सूचना

कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग ने पहले ही सूचना दी थी कि वे कार्रवाई करने वाले हैं। इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान