आदमखोर बाघिन आखिरकार पिंजरे में कैद, इलाके में फैली दहशत को लगा विराम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Man-eating tigress finally caged, terror in the area comes to an end

रिपोर्ट: निज़ाम अली, पीलीभीत

थाना न्यूरिया क्षेत्र में तीन लोगों की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन को आखिरकार वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के बाद रेस्क्यू कर लिया। पीलीभीत के तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव डंडिया से इस बाघिन को पिंजरे में कैद किया गया है।

गांव में फैली थी दहशत

इस बाघिन ने हाल ही में तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जिससे न्यूरिया और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया था। ग्रामीण रात में खेतों में जाना तो दूर, दिन में भी बाहर निकलने से डर रहे थे। बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर का साया था।

Man-eating tigress finally caged, terror in the area comes to an end

रेस्क्यू ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी

वन विभाग की टीम ने इलाके में लगातार निगरानी और बाघिन की मूवमेंट पर नजर रखते हुए उसे पिंजरे में कैद किया। यह ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा था लेकिन वन विभाग की सतर्कता और रणनीति से यह सफलता पूर्वक अंजाम तक पहुंचा

प्रशासन ने ली राहत की सांस

जैसे ही बाघिन के रेस्क्यू की सूचना फैली, जिलेभर के प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली। स्थानीय प्रशासन ने इस सफलता को एक बड़ी उपलब्धि बताया है, जिससे अब क्षेत्र में सामान्य जनजीवन बहाल होने की उम्मीद है।

प्रमुख घटनाक्रम:

  • आदमखोर बाघिन ने 3 लोगों की जान ली थी
  • गांव डंडिया (अमरिया तहसील) से किया गया सफल रेस्क्यू।
  • थाना न्यूरिया क्षेत्र में फैली थी बाघिन की दहशत।
  • वन विभाग ने पिंजरा लगाकर बाघिन को पकड़ा
  • स्थानीय लोगों और प्रशासन को मिली बड़ी राहत।