गरियाबंद: अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband: During action against illegal sand mining, an uncontrolled tractor entered the house

रिपोर्टर: लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद (कुरुसकेरा गांव)
— जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुरुसकेरा गांव में जब खनिज विभाग की टीम मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची, तो वहां हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए एक अनियंत्रित ट्रैक्टर तेज़ी से भागते हुए सीधे एक घर में जा घुसा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घर में घुसा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे परिजन

ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। गनीमत रही कि घर के लोग उस वक्त दूसरी ओर मौजूद थे, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी बाल-बाल बच गए। हादसे से ग्रामीणों में भय और गुस्सा दोनों का माहौल है।

खनिज विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

खनिज विभाग की टीम जब अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, तो वहां अवैध खनन में लिप्त लोग भागने लगे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों की मौजूदगी और मौके पर की गई कार्रवाई के चलते अवैध कारोबारियों में खलबली मच गई

आगे की कार्रवाई की तैयारी में विभाग

हादसे के बाद खनिज विभाग की टीम ने स्थिति को संभाला और ट्रैक्टर को ज़ब्त कर लिया गया है। अब इस मामले में जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है, और जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान