गरियाबंद: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband: Congress takes to the streets against the arrest of Chaitanya Baghel

रिपोर्टर: लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद — ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने आज गरियाबंद जिला मुख्यालय में प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा चौक पर एकत्र हुए और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर सड़क पर बैठकर विरोध जताया।

केंद्र-राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर भाजपा के इशारे पर काम करने और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है और यह अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सीधा हमला है।

पुलिस बल तैनात, यातायात प्रभावित

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन सतर्क रहा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। हालांकि, चक्काजाम के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस का एलान — “नहीं डरेंगे, नहीं झुकेंगे”

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा सरकार और ईडी की कार्यवाही नहीं रुकी तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में और उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस न डरने वाली है, न झुकने वाली।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान