,

बैतूल: शाहपुर थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित चार गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Betul: Sex racket busted in Shahpur police station area, four including a female broker arrested

रिपोर्ट- अनिल कजोड़े, बैतूल

बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा के पटेल वार्ड में पुलिस ने एक रिहायशी मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक महिला दलाल, एक महिला और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी और थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार भौंरा चौकी प्रभारी नीरज खरे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पटेल वार्ड स्थित एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।

Betul: Sex racket busted in Shahpur police station area, four including a female broker arrested

पुलिस को छापे के दौरान मकान के अंदर से एक महिला दलाल, एक महिला (जिसे पीड़िता माना गया है) और दो पुरुषों को पकड़ा गया। महिला दलाल के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में:

  • ललिता गायकवाड़ (भौंरा)
  • राज कुमार नागोरिया (बाबई, जिला होशंगाबाद)
  • अब्दुल रज्जाक (भोपाल)

शामिल हैं। जबलपुर निवासी एक महिला को इस मामले में पीड़िता माना गया है।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि मकान मालिक इस पूरे रैकेट को संचालित कर रहा था। पुलिस ने महिला दलाल और भोपाल निवासी एक ग्राहक को भी मुख्य आरोपी बनाया है। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि “यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तुरंत दबिश दी गई, जहां आपत्तिजनक हालत में चार लोगों को पकड़ा गया। अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।”

पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लोगों में भरोसा बढ़ा है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता