जस्टिस संजीव सचदेवा बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस विवेक कुमार सिंह की भी नियुक्ति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जबलपुर, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को अब एक नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। साथ ही जस्टिस विवेक कुमार सिंह को भी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ ही हाईकोर्ट में अब कुल जजों की संख्या 34 हो गई है।


एक्टिंग से पूर्णकालिक चीफ जस्टिस बने जस्टिस सचदेवा

जस्टिस संजीव सचदेवा को 24 मई 2025 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इससे पहले भी वे 9 जुलाई 2024 से 24 सितंबर 2024 तक मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में इसी भूमिका में कार्य कर चुके हैं।
30 मई 2024 को उनका तबादला दिल्ली हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में हुआ था। अब उन्हें औपचारिक रूप से पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व सौंपा गया है।


जस्टिस विवेक कुमार सिंह का तबादला मद्रास से जबलपुर

मद्रास हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस विवेक कुमार सिंह को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ अब एमपी हाईकोर्ट में कुल 34 जज कार्यरत हैं, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 53 है। यानी अब भी 19 जजों की कमी बनी हुई है।


शपथ ग्रहण समारोह

सूत्रों के अनुसार, जस्टिस संजीव सचदेवा को जल्द ही भोपाल में राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी, जबकि जस्टिस विवेक कुमार सिंह को जबलपुर में ही शपथ दिलाई जाएगी, संभवतः खुद चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा द्वारा।


कॉलेजियम सिस्टम पर उठे सवाल

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने हाल ही में एक बयान में कॉलेजियम प्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, एससी, एसटी और ओबीसी की संख्या प्रदेश में 90% से अधिक है, फिर भी इन वर्गों से न कोई जज सर्विस से आया, न कोई एडवोकेट से जज बना। उन्होंने इसे कॉलेजियम प्रणाली की असमानता और पारदर्शिता की कमी का उदाहरण बताया।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन