भोलेनाथ की भक्ति में डूबी रानी चटर्जी: सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग के साथ तस्वीरें साझा कीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी ने सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की भक्ति में खुद को समर्पित कर दिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने ऐसी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर श्रद्धा में लीन नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि मुस्लिम परिवार में जन्मी सबिहा शेख, जिन्हें फिल्मी दुनिया में रानी चटर्जी के नाम से जाना जाता है, लंबे समय से खुद को शिव भक्त बताती रही हैं।

शिवलिंग के साथ तस्वीरें वायरल

रानी चटर्जी ने सोमवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा कीं। इनमें वह लाल पारंपरिक परिधान में शिवलिंग को हाथों में लिए हुई नजर आईं। चेहरे पर आस्था की झलक और भोलेनाथ के प्रति समर्पण साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा –
“सावन की हार्दिक शुभकामनाएं। भोले बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण करें।”
उनकी ये पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और हजारों लाइक्स व कमेंट्स मिल चुके हैं। फैंस ने उनकी आस्था की तारीफ करते हुए उन्हें ‘सच्ची भक्त’ बताया।

मुस्लिम पृष्ठभूमि से होकर भी शिव भक्ति में समर्पित

रानी चटर्जी का असली नाम सबिहा शेख है। एक मुस्लिम परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने कई बार यह कहा है कि उन्हें भगवान शिव की पूजा करने में मानसिक शांति मिलती है। उनका मानना है कि आस्था का कोई धर्म नहीं होता और शिव भक्ति उन्हें सुकून देती है।

रानी चटर्जी नाम कैसे पड़ा?

एक पुराने इंटरव्यू में रानी ने खुलासा किया था कि उनका नाम फिल्म इंडस्ट्री में क्यों बदला गया। उन्होंने बताया,

“जब मेरी पहली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ की शूटिंग चल रही थी, तब मंदिर के एक सीन में मुझे जमीन पर सिर झुकाकर प्रणाम करना था। उस समय फिल्म के डायरेक्टर ने भीड़ और मीडिया की मौजूदगी को देखते हुए मेरा असली नाम छिपाने के लिए मुझे ‘रानी चटर्जी’ नाम दे दिया।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम हाउस के पास

Nigeria में इस्लामिक आतंकी हमला, 11 लोगों की हत्या; कई घर जलाए

Nigeria: नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक भीषण आतंकी हमला सामने आया

Ceasefire पर ईरान का बड़ा बयान, कहा- शर्तों के बिना संभव नहीं पूर्ण युद्धविराम

Ceasefire: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ

Tamil Nadu Assembly Election: 234 सीटों पर मतदान आज, DMK-AIADMK गठबंधन आमने-सामने

Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में 17वीं विधानसभा के गठन के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. इलाज के बहाने महिला

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम हाउस के पास

Horoscope: दुर्लभ योगों का असर, जानें किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope: 23 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Tohana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

Tohana Murder Case: हरियाणा के टोहाना क्षेत्र से सामने आए Tohana Murder

Kalka Traffic Management: कालका में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का सख्त एक्शन

Kalka Traffic Management: कालका से गुरसिमरन की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में

Panchkula Mayor Election: पंचकूला मेयर चुनाव, श्यामलाल बंसल की सादगी बनाम आक्रामक राजनीति

Panchkula Mayor Election: पंचकूला नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से