,

धर्मांतरण रैकेट का खुलासा: ‘छांगुर बाबा’ के गुर्गों की धमकियों से सहमी पीड़िताएं, CM योगी से लगाई सुरक्षा की गुहार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva


लखनऊ – एक गहरी साजिश की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। छांगुर बाबा, जो लंबे समय से एक धर्मगुरु की आड़ में धर्मांतरण का नेटवर्क चला रहा था, अब एटीएस की हिरासत में है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बावजूद उसका डर पीड़ित लड़कियों के दिल से खत्म नहीं हुआ है।

अब ये पीड़ित महिलाएं सामने आ रही हैं और देश के सामने अपना दर्द साझा कर रही हैं। इन्होंने बताया कि छांगुर के गुर्गे अभी भी उन्हें धमका रहे हैं – धमकी दी जा रही है कि अगर उन्होंने मुंह खोला, तो जान से मार दिया जाएगा।


धर्मांतरण का जाल – पांच राज्यों तक फैला नेटवर्क

ATS की पूछताछ में सामने आया है कि छांगुर बाबा का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक तक फैला था। करीब 3,000 प्रशिक्षित एजेंट हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के मिशन पर थे।

छांगुर के बेटे महबूब को इस पूरे अभियान का मास्टरमाइंड बताया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह संगठन भारत की जनसंख्या संरचना बदलने की कोशिश में लगा था और इसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से भी जुड़े हो सकते हैं।


पीड़िताओं की आपबीती – गैंगरेप, जबरन धर्मांतरण और धमकी

कर्नाटक की एक पीड़िता ने बताया कि उसे सऊदी अरब ले जाया गया, जहां उसका जबरन धर्मांतरण करवाया गया और फिर उसके साथ गैंगरेप हुआ। वह एक बार खुद छांगुर बाबा से भी मिल चुकी थी।

एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता जेल में बंद हैं, और अब उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपना मुंह बंद रखे।

एक लड़की ने बताया कि उसे धोखे से प्यार में फंसाया गया, निकाह कराया गया, और फिर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया। फतेहपुर की एक मस्जिद में उसका जबरन निकाह हुआ, तब उसे पूरी सच्चाई का पता चला।


लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस – मांग: दोषियों पर कड़ी कार्रवाई

पीड़ित लड़कियों ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि छांगुर के सभी एजेंटों को गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि सिर्फ सऊदी अरब में ही छांगुर बाबा के 500 से ज्यादा एजेंट काम कर रहे हैं।

बलरामपुर के एक किसान ने बताया कि छांगुर बाबा ने उसे धर्म बदलने पर 15 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। उसे “दीनी किताबें” दी गईं और लगातार इस्लाम अपनाने के लिए कहा गया।


गंभीर आरोप – अदालतों में भी था प्रभाव

जानकारी के अनुसार, जब छांगुर कोर्ट में पेश होता था तो कुछ वकील उसकी सेवा में लगे रहते थे। बताया गया कि वह बिना किसी वजह के पैसों की बारिश करता था। उसका कहना था कि “इस्लाम ही बचेगा, बाकी सब खत्म हो जाएगा।” वह राम मंदिर के निर्माण से भी खफा बताया गया है और अयोध्या में अधिक धर्मांतरण कराने की साजिश में जुटा था।


क्या होगी कार्रवाई?

पीड़िताओं का कहना है कि छांगुर के गुर्गे गाय का मांस खाने को मजबूर करते थे और कहते थे कि भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना ही लक्ष्य है।अब सवाल है – क्या इस नेटवर्क की जड़ें काटी जाएंगी?CM योगी से सुरक्षा की गुहार लगाने वाली इन लड़कियों को न्याय कब मिलेगा?

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर