Kolkata Rape Murder Case: ममता बनर्जी पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कर दी ये बड़ी मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला के साथ हुई बर्बरता ने देश को सन्न कर दिया है। इस मामले में राज्य की ममता सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी पर हमलावर है। अब बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने ममता पर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि राज्य में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बेहद ही खराब है। इसे देखते हुए ममता को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

ममता पर भड़के गिरिराज सिंह

बीजेपी के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “यह बहुत अजीब है और मैं हैरान हूं। बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर खराब है, मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) स्वास्थ्य मंत्री हैं, कानून-व्यवस्था उनके हाथ में है और वह सत्ता में हैं। अगर वह इसे नहीं संभाल सकतीं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए…अगर उन्हें सत्ता से नहीं हटाया गया तो बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा…”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 16 अगस्त 2024 को कोलकाता में मौलाली से डोरीना चौराहे तक एक विरोध रैली का नेतृत्व किया था। जिसमें उस महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की गई थी, जिसकी आरजी मेडिकल कॉलेज में रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।

सीबीआई कर रही मामले की जांच

बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिंपल संदीप घोष की कॉल डिटेल और चैट की जानकारियां जुटा रही है। सीबीआई ने शनिवार देर रात तक करीब 13 घंटे तक घोष से पूछताछ की थी। रिपोर्ट के मुतबाकि सीबीआई अधिकारी ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिंपल से पूछने के लिए सवालों की एक लिस्ट तैयार की हुई है।

Election 2026 : 152 पर जीत का दम, सत्ता परिवर्तन या ममता रिटर्न

Election 2026 : एजेंडा में आज बात बंगाल में वोट क्रांति की,

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं