‘ना फेडरेशन ना कोई व्यक्ति हमारे साथ’, विनेश फोगाट के बारे में बोले पति सोमवीर राठी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

विनेश फोगाट भले ही पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक नहीं जीत पाई हों लेकिन वह पूरे देशवासियों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। इस पर उन्होंने स्वदेश लौटकर भी कहा था कि मेडल से ज्यादा हमारे लिए कीमती भारतवासियों का मान सम्मान है। दरअसल, बीते दिन यानी 17 अगस्त को पेरिस से विनेश फोगाट दिल्ली के इंटरनेशनल इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से बाहर आईं थीं। इस बीच उनका सम्मान करने के लिए फैंस से लेकर कई खास लोग पहुंचे थे। इनमें बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक भी थे। इन्होंने विनेश को एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विनेश को भावुक भी देखा गया था। अब विनेश को लेकर पति सोमवीर राठी ने बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले विनेश के पति? जानें

एक निजी मीडिया चैनल से बातचीत में विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने कहा, “आप देख रहे हो, डेढ़-दो साल से जो चल रहा है। हमारे साथ फेडरेशन नहीं है। हमारे साथ कोई भी नहीं है। हमने सब देख लिया, कोई हमारे साथ नहीं खड़ा है। अगर खिलाड़ी के साथ कोई खड़ा ही नहीं है तो खिलाड़ी क्या ही कर पाएगा।”

राठी ने आगे कहा, “हमसे अब कुश्ती नहीं हो पाएगी। हम अंदर से टूट चुके हैं। अब किसके लिए गेम खेलेंगे? हमने बहुत सोच समझकर कुश्ती से संन्यास की घोषणा की है। हमारा सफर यहीं तक था। अब आगे नहीं हो पाएगा, बहुत मुश्किल है। हमने सोचा था कि देश के लिए मेडल लाएंगे। विनेश ने बहुत कोशिश की, लेकिन हम मेडल नहीं ला पाए। मुझे इसका बहुत दुख है। हम सभी से माफी मांगना चाहेंगे, हम देश के लिए करना चाह रहे थे, वो नहीं कर पाए।”

विनेश के साथ क्या हुआ था?

बता दें कि पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में पहुंचने के बाद भी विनेश खेलने से चूक गई थीं। क्योंकि उनका वजन तय मानक (50 kg) से 100 ग्राम अधिक था। जिसकी वजह से उन्हें पेरिस ओलंपिक से डिस्कवालिफाई कर दिया गया। अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश ने सिल्वर मेडल के लिए CAS में चुनौती थी। करीब कई दिनों के सुनवाई के बाद विनेश की मांग को सीएएस ने खारिज कर दिया। इन सबके बीच भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के साथ पूरा देश खड़ा था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया