“स्कूल से लौटी, ऊपर कमरे में गई और फिर… इंदौर में 14 साल की छात्रा ने खत्म कर ली जिंदगी, पीछे छूट गया डर और सवाल!”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva


इंदौर की छात्रा की खुदकुशी से सनसनी, पीछा कर रहे युवक पर पहले भी हो चुकी थी शिकायत

इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दर्दनाक घटना सामने आई है। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली यह छात्रा गुरुवार को स्कूल से लौटने के बाद अपनी बड़ी बहनों के साथ बाहर गई थी। शाम को जब वह ऊपर वाले कमरे में चली गई, तो कुछ देर बाद बहनों ने देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है। आनन-फानन में परिजन उसे आरके अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


तीन महीने पहले हुई थी शिकायत, फिर भी नहीं रुका युवक

मृत छात्रा के परिजनों का आरोप है कि पास की गली में रहने वाला एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह स्कूल जाते समय उसका पीछा करता था और कभी-कभी घर के आसपास भी मंडराता रहता था। परिजनों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भंवरकुआ थाने की महिला अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत भी दी गई थी। उस समय पुलिस ने युवक को सिर्फ समझाइश देकर छोड़ दिया था, लेकिन उसके बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया।

परिजनों का कहना है कि इसी कारण छात्रा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। उन्हें आशंका है कि इसी वजह से उसने यह कठोर कदम उठाया।


न सुसाइड नोट, न मोबाइल में कुछ संदिग्ध

पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। अभी तक फोन में कोई संदिग्ध चैट या मैसेज नहीं मिला है।

पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


माता-पिता रसोई का काम करते हैं, घटना के वक्त थे गैरहाजिर

घटना के समय छात्रा के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। वे दोनों रसोई का काम करते हैं और उसी दौरान छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं इलाके में भी यह खबर सुनकर गमगीन माहौल है।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप