,

इंदौर पत्रकार सुसाइड केस में नया मोड़: ‘बाय-बाय’ स्टेटस के बाद की खुदकुशी, मोबाइल से मिली लखनऊ की महिला की चैट्स और फोटो

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, गांधी नगर क्षेत्र की समर्थ सिटी कॉलोनी में रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े 35 वर्षीय पत्रकार विकास सोलंकी की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोमवार देर रात फांसी लगाकर जान देने वाले विकास की खुदकुशी के पीछे अब ब्लैकमेलिंग का एंगल सामने आ रहा है।

मौत से पहले लिखा ‘बाय-बाय’, मोबाइल में मिली अहम जानकारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त विकास का मोबाइल उनके हाथ में ही था, जो बाद में फर्श पर गिरा मिला। उन्होंने वॉट्सऐप स्टेटस पर ‘बाय-बाय’ लिखा था। मोबाइल से पुलिस को लखनऊ की एक महिला से हुई बातचीत, उसकी तस्वीरें और कॉल रिकॉर्डिंग्स मिली हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह महिला लगातार विकास को ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या के लिए उकसाने के नजरिए से भी देख रही है।

कुंभ के दौरान हुई थी महिला से पहचान

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि विकास की मुलाकात उक्त महिला से प्रयागराज कुंभ कवरेज के दौरान हुई थी। महिला लखनऊ की रहने वाली है, एक बैंक में कार्यरत है और अपने पति से अलग रह रही है। जानकारी के अनुसार, 8 दिन पहले विकास लखनऊ गए थे, जिसके बारे में उनके दोस्तों को भी जानकारी थी।

कॉल रिकॉर्ड और चैट से बढ़ी शक की सुई

मोबाइल की कॉल डिटेल्स और चैटिंग के आधार पर यह संदेह गहराया है कि महिला ने किसी रूप में मानसिक दबाव या धमकी दी हो सकती है। विकास के भाई सचिन से पुलिस ने औपचारिक शिकायत देने को भी कहा है, ताकि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सके।

पहले पत्नी से था विवाद

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 2021 में विकास का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था और इस संबंध में राजेंद्र नगर थाने में शिकायत भी दर्ज की गई थी। मामला कोर्ट तक पहुंचा और बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था।

अंतिम संस्कार में शामिल हुई पत्नी

सोमवार को जब विकास का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तो उनकी पत्नी अपने मायके से ससुराल आईं। परिवार के कुछ सदस्य उन्हें रोकना चाहते थे, लेकिन बातचीत के बाद उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने दिया गया।

जल्द दर्ज हो सकता है केस

गांधी नगर पुलिस ने विकास का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। लखनऊ निवासी महिला के साथ हुई चैटिंग को गंभीरता से जांचा जा रहा है। यदि पुष्टि होती है कि महिला की हरकतों ने विकास को आत्महत्या के लिए मजबूर किया, तो जल्द ही उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा