9 जुलाई 2025: मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
9 जुलाई 2025: मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें

1. एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ का निधन

पन्ना टाइगर रिजर्व में 100 साल से ज्यादा उम्र की हथिनी वत्सला की मौत हो गई। उसे केरल से नर्मदापुरम लाया गया था।

Contents
1. एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ का निधन2. पन्ना में मजदूर की किस्मत चमकी, 11 कैरेट का हीरा मिला3. रीवा: मां ही निकली ढाई माह के बच्चे की कातिल4. उज्जैन: महाकाल मंदिर के सामने अवैध होटल पर चला बुलडोजर5. 3 साल की बच्ची की संथारा से मौत, HC ने सरकार से मांगा जवाब6. गुना: 49 लाख रुपये का बिजली बिल देख उड़े होश7. अशोक नगर: कांग्रेस विधायक का विवादित बयान8. सीएम मोहन यादव बोले- “मैंने चाय-पोहा भी बेचा”9. अभद्र टिप्पणी पर HC ने कार्टूनिस्ट की जमानत खारिज की10. लाडली बहना योजना में ठगी का खुलासा11. भारी बारिश से मध्यप्रदेश में रेड अलर्ट12. इंदौर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग13. बागेश्वर धाम: दीक्षा के 6 घंटे बाद हादसा14. चौंकाने वाला खुलासा: 12 साल घर बैठ सैलरी लेता रहा कांस्टेबल15. मोहर्रम में झंडा जलाने पर बवाल, 4 गिरफ्तार16. लीला साहू ने गर्भावस्था में लगाई सड़क बनाने की गुहार17. HC ने प्रमोशन में आरक्षण नीति पर लगाई रोक18. फर्जी डॉक्टर से मौत पर NHRC ने लिया संज्ञान19. कैलाश विजयवर्गीय का बयान- “लव जिहाद वालों को सबक सिखाएंगे”20. भोपाल: वंदे भारत ट्रेन से गिरकर महिला की मौत21. खंडवा: सड़क पर गड्ढे में गिरी स्कूली वैन, 8 बच्चे घायल22. शिवपुरी में जलभराव, स्कूल 2 दिन बंद23. सतना में महिला के सिर पर पड़ा बिजली का तार24. जबलपुर में धार्मिक यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट25. दतिया: कांग्रेस कार्यकर्ता का आत्मदाह प्रयास

2. पन्ना में मजदूर की किस्मत चमकी, 11 कैरेट का हीरा मिला

मजदूर माधव को पहले ही दिन खदान में खुदाई करते वक्त कीमती हीरा मिला, जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है।

3. रीवा: मां ही निकली ढाई माह के बच्चे की कातिल

पति पर शक के चलते महिला ने अपने ही बच्चे की हत्या कर दी। मामला दो साल बाद खुला।

4. उज्जैन: महाकाल मंदिर के सामने अवैध होटल पर चला बुलडोजर

बिना अनुमति बनाए जा रहे दो मंजिला होटल को नगर निगम ने ढहा दिया।

5. 3 साल की बच्ची की संथारा से मौत, HC ने सरकार से मांगा जवाब

संथारा के बाद बच्ची की मौत पर हाईकोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।

6. गुना: 49 लाख रुपये का बिजली बिल देख उड़े होश

एक घर में सिर्फ टीवी और कूलर के लिए आया 49 लाख का बिल, लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे।

7. अशोक नगर: कांग्रेस विधायक का विवादित बयान

एक सभा में विधायक ने कहा – “जो #*$@# थे, वो संघ में चले गए।”

8. सीएम मोहन यादव बोले- “मैंने चाय-पोहा भी बेचा”

मिल मजदूरों के साथ अनुभव साझा करते हुए बोले- “तीन साल तक कैंटीन चलाया था।”

9. अभद्र टिप्पणी पर HC ने कार्टूनिस्ट की जमानत खारिज की

पीएम मोदी और भगवान शिव पर बनाए गए अभद्र कार्टून मामले में कोर्ट ने जताई नाराजगी।

10. लाडली बहना योजना में ठगी का खुलासा

किस्त बढ़ाने के नाम पर महिलाओं से पैसे ठगे, तीन आरोपी गिरफ्तार।

11. भारी बारिश से मध्यप्रदेश में रेड अलर्ट

भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।

12. इंदौर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

तकनीकी दिक्कत के कारण फ्लाइट कैंसिल की गई, यात्रियों को रिफंड या रीशेड्यूल विकल्प।

13. बागेश्वर धाम: दीक्षा के 6 घंटे बाद हादसा

धर्मशाला की दीवार गिरने से एक महिला की मौत, 12 घायल।

14. चौंकाने वाला खुलासा: 12 साल घर बैठ सैलरी लेता रहा कांस्टेबल

MP पुलिस का कांस्टेबल बिना ड्यूटी 28 लाख की सैलरी लेता रहा।

15. मोहर्रम में झंडा जलाने पर बवाल, 4 गिरफ्तार

रतलाम में भगवा ध्वज जलाने के बाद तनाव फैला, वीडियो वायरल।

16. लीला साहू ने गर्भावस्था में लगाई सड़क बनाने की गुहार

वीडियो में सांसद से सड़क निर्माण की मांग की, सोशल मीडिया पर वायरल।

17. HC ने प्रमोशन में आरक्षण नीति पर लगाई रोक

सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदों को झटका, अगली सुनवाई 15 जुलाई को।

18. फर्जी डॉक्टर से मौत पर NHRC ने लिया संज्ञान

सरकार को मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देने के निर्देश।

19. कैलाश विजयवर्गीय का बयान- “लव जिहाद वालों को सबक सिखाएंगे”

इंदौर की सभा में बोले – कार्यकर्ताओं को चुनौती की तरह लेना होगा।

20. भोपाल: वंदे भारत ट्रेन से गिरकर महिला की मौत

चलती ट्रेन से गिरने के बाद महिला की मौत, जांच जारी।

21. खंडवा: सड़क पर गड्ढे में गिरी स्कूली वैन, 8 बच्चे घायल

स्थानीय प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू किया।

22. शिवपुरी में जलभराव, स्कूल 2 दिन बंद

भारी बारिश के कारण जलजमाव से स्कूल संचालन बाधित।

23. सतना में महिला के सिर पर पड़ा बिजली का तार

महिला गंभीर रूप से झुलसी, अस्पताल में भर्ती।

24. जबलपुर में धार्मिक यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट

तीर्थयात्रा से लौटते वक्त बस पलटी, 2 की मौत, 15 घायल।

25. दतिया: कांग्रेस कार्यकर्ता का आत्मदाह प्रयास

योजनाओं में भेदभाव के आरोप लगाए, पुलिस ने समय रहते बचाया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले