रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नामकुम में साइबर ठगों का गिरोह धराया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big action by Ranchi Police: Gang of cyber thugs arrested in Namkum

तीन गिरफ्तार, फर्जी लोन और लॉटरी से करते थे ठगी

साइबर अपराध के खिलाफ रांची पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नामकुम थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव में छापेमारी कर एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया, जो बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।

कैसे मिली सूचना?

दिनांक 4 जुलाई 2025 की सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली कि नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में कुछ बाहरी युवक साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

टीम ने ग्राम महुआटोली स्थित अमित कुमार के घर पर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान तीन युवक पुलिस को देखकर छत की ओर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने छानबीन के दौरान बड़ी मात्रा में साइबर अपराध से जुड़ा सामान बरामद किया, जिसमें शामिल हैं:

  • 13 एंड्रॉयड व 2 कीपैड मोबाइल फोन
  • 12 सिम कार्ड
  • 14 फर्जी स्टांप व नकली चेक बुक
  • फर्जी बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, कूपन और पंपलेट
  • प्रिंटर, स्कूटी व ₹19,100 नगद

ठगी का तरीका

गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे निम्न तरीकों से आम जनता को गुमराह करते थे:

  • फर्जी मोबाइल नंबर और आधार से सिम व बैंक अकाउंट बनाते थे
  • फेसबुक पर लोन के फर्जी विज्ञापन चलाते और गूगल फॉर्म से डिटेल लेते
  • लोगों से प्रोसेसिंग चार्ज, GST, SGST के नाम पर पैसे ऐंठते
  • तुलसी आयुर्वेद नाम से लॉटरी का कूपन भेजकर नकली इनाम का झांसा देते
  • इनाम पाने के लिए फर्जी चेक, डिपॉजिट स्टांप और बैंक मोहर लगाकर भरोसा दिलाते

गिरफ्तार आरोपी

  1. अतुल राज (31 वर्ष) – ग्राम हिसुआडिह, जिला नवादा, बिहार
  2. मिथलेश कुमार (25 वर्ष) – ग्राम जवाहर चक, जिला नालंदा, बिहार
  3. अमरजीत कुमार (21 वर्ष) – ग्राम जवाहर चक, जिला नालंदा, बिहार

FIR और जांच

नामकुम थाना में कांड संख्या 206/25 के तहत बीएनएस की धारा 111(2)(ii), 179, 180, 181, 317(2), 318(4), 319(2), 336(3)(4), 338, 340(2), 3(5) व आईटी एक्ट की धारा 66(c)/66(d) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच के दौरान पता चला कि पकड़े गए मोबाइल नंबरों से जुड़े 5 साइबर ठगी मामलों की शिकायतें पहले से NCRP पोर्टल पर दर्ज हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर रही है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

  • अमर कुमार पाण्डेय (पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय प्रथम)
  • रंजीत कुमार, जयदेव सराक, अमित दास, पंकज कुमार (साइबर थाना प्रभारी)
  • जयप्रकाश कुमार, प्रभुवन कुमार (सहायक उपनिरीक्षक)
  • नामकुम थाना सशस्त्र बल
- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध