जिला शिक्षा विभाग ने मनाया शाला प्रवेश उत्सव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
District Education Department celebrated school admission festival

संवाददाता: अविनाश चंद्र

एमसीबी जिले के जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के सभागार में आज शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

भव्य स्वागत और मेधावी छात्र सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गरिमामय आगमन से हुई, जहां स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिले के कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्रों को प्रशस्ति पत्र, पुस्तकें और स्कूल बैग भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान में की भागीदारी

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान मंत्री जायसवाल ने ‘मां के नाम एक पेड़’ योजना के अंतर्गत विद्यालय परिसर में एक पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने इस पहल को विद्यार्थियों के जीवन मूल्यों से जोड़ते हुए इसे संवेदनशीलता और संस्कार का प्रतीक बताया।

बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

कार्यक्रम का एक विशेष दृश्य तब देखने को मिला जब स्वास्थ्य मंत्री छोटे-छोटे बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील में भोजन करते नजर आए। इस सरल और सादगीपूर्ण पहल ने बच्चों में आत्मीयता का भाव जगाया और सभी उपस्थित जनों को भावुक कर दिया।

शिक्षा के महत्व पर दिया संदेश

अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा,

मनुष्य के जीवन में शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की आधारशिला होती है। शिक्षा के बिना समाज का कोई भी क्षेत्र पूर्ण नहीं हो सकता।

उन्होंने बच्चों से मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अध्ययन करने का आग्रह करते हुए कहा कि आने वाला समय उन्हीं का होगा, जो शिक्षा को अपना मजबूत आधार बनाएंगे।

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय