खंडवा जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा: गुस्साए बेटे ने डॉक्टर से मारपीट की, कुर्सी और ईसीजी मशीन भी फेंकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

खंडवा, जिला अस्पताल में बुधवार तड़के उस वक्त हंगामा हो गया जब एक महिला मरीज की मौत के बाद उसका बेटा डॉक्टर से भिड़ गया। मृतका के परिजन ने डॉक्टर पर हमला कर दिया, न केवल मुक्कों से मारा, बल्कि ईसीजी मशीन और कुर्सी भी फेंक दी।

घटना के बाद नाराज डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने मोघट थाना पहुंचकर विरोध जताया और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

क्या था मामला?

अस्पताल अधीक्षक डॉ. रणजीत बडौले के अनुसार, 42 वर्षीय रेखा पति धीरज को रात एक बजे हार्ट अटैक के लक्षणों के साथ इमरजेंसी में लाया गया था। प्रारंभिक ईसीजी रिपोर्ट में हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। सुबह 4 बजे दूसरी ईसीजी जांच में भी कोई सुधार नहीं मिला।

डॉक्टरों ने CPR और अन्य सभी जरूरी इलाज किए, लेकिन महिला को नहीं बचाया जा सका। परिजन को शुरुआत में ही मरीज की गंभीर हालत की जानकारी देकर ‘हाई रिस्क कंसेंट’ लिया गया था।

इलाज में असफलता के बाद हिंसा

मरीज की मौत की जानकारी मिलते ही उसका बेटा उग्र हो गया। उसने आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर कुलदीप जोशी के साथ मारपीट की, उन पर मुक्का चलाया और ईसीजी मशीन तोड़ दी। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि अन्य मरीजों की जान को भी खतरा उत्पन्न हो गया। नर्सिंग स्टाफ के साथ भी बदसलूकी की गई।

डॉक्टरों ने रैली निकाली, सुरक्षा की मांग की

घटना के विरोध में मेडिकल स्टाफ और जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर से थाना मोघट रोड तक रैली निकाली। सभी ने एक सुर में डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण की मांग उठाई और कहा कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

डॉक्टरों ने पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है, जिसमें हमले के दृश्य कैद हैं।

क्या बोले घायल डॉक्टर?

जूनियर डॉक्टर कुलदीप जोशी ने बताया, “मैं ड्यूटी पर था और पूरी ईमानदारी से इलाज कर रहा था। लेकिन मृतका के साथ आए तीन अटेंडरों में से एक ने मुझ पर हमला कर दिया। ईसीजी मशीन फेंकी, कुर्सी चलाई और जानलेवा हमला किया। इससे ICU में बाकी मरीजों की भी सुरक्षा खतरे में पड़ गई।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।