,

मां से मिलने ऋषिकेश एम्स पहुंचे सीएम योगी, रुद्रप्रयाग हादसे में घायलों का भी जाना हाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स पहुंचे। जहां योगी ने सबसे पहले अपनी मां से मिले और उनका हाल चाल जाना। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से अपनी मां की स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

योगी आदित्यनाथ की मां के साथ हैं बड़ी बहन

खबरों के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ के आने का प्रोग्राम काफी गुप्त रखा गया था। अचानक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ऋषिकेश एम्स पहुंचे और यहां उन्होंने अपनी माता के स्वास्थ्य लाभ को लेकर डॉक्टरों से भी बात की। जानकारी के लिए बता दें कि 15 मई से योगी आदित्यनाथ की मां एम्स में भर्ती हैं, उनके साथ उनकी बड़ी बहन मौजूद हैं। 

वहीं रूद्रप्रयाग में हुए हादसे में घायल लोगों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कल मुलाकात की थी। वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एम्स पहुंचे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव ऋषिकेश एम्स से 50 किलोमीटर दूर है। योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का इलाज एम्स में काफी लंबे समय से चल रहा है।

रुद्रप्रयाग हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत

बता दें कि शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को रुद्रप्रयाग प्रशासन से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए थे।

सौरभ शर्मा के काले धन का राज: कहां लगाए गए करोड़ों रुपये

आज बाजार में ध्यान देने योग्य स्टॉक्स: 17 फरवरी 2025

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस