,

\’केंद्र की सरकार स्थिर नहीं कभी भी गिर सकती है\’, शहीद दिवस कार्यक्रम में बोलीं CM ममता बनर्जी, अखिलश यादव भी रहे मौजूद

शहीद दिवस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और अखिलेश यादव ने जमकर बीजेपी पर हमला बोला। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, “जिन्होंने कहा था अबकी बार 400 पार, वे 240 पर ही रुक गए। वहीं कार्यक्रम में अखिलेश यादव के शरीक होने पर  ममता बनर्जी ने उनका आभार जताया।

शहीद दिवस कार्यक्रम में अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा, “जिन्होंने बंगाल में कहा था कि अबकी बार 200 पार उन्हें जनता और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने 70 पर रोक दिया है। भाजपा के पास ED-CBI-IT जैसी सभी एजेंसियां ​​हैं, लेकिन तृणमूल के पास जनता जनार्दन और तृणमूल कर्मी हैं।”

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

TMC की शहीद दिवस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं चाहती हूं कि बंगाल के साथ हिंदुस्तान के संबंध अच्छे हों। आप(अखिलेश यादव) यहां आए, मैं आपका शुक्रिया अदा करती हूं। मैं समाजवादी पार्टी का अभिनंदन करना चाहूंगी क्योंकि उत्तर प्रदेश में आपने जो खेल दिखाया है… मैं आपके साथ सहमत हूं कि दिल्ली में सरकार ने एजेंसी लगाकर, चुनाव आयोग को लगाकर जो सरकार लाई गई है, वह सरकार स्थिर नहीं है, वह सरकार कभी भी जा सकती है…”

अखिलेश यादव ने की ममता की तारीफ

वहीं मंच पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला। सपा सुप्रीमो ने कहा कि आज का दिन कार्यकर्ताओं के शहादत को याद करने का दिन है। दिल्ली की जो सरकार चल रही वह सरकार चलने वाली नहीं है। देश में विभाजनकारी मानसिकता के लेग हैं, जो देश को बांटना चाहते हैं। देश को तोड़ना चाहते हैं। देश और भाईचारे को बचाने के लिए सबको एक होना है। जो लोग नकारात्मक राजनीति करते हैं वे सावधान हो जाएं.. देश जाग चुका है उनके पैर उखाड़ देगा।

शहीद दिवस क्यों मनाती है टीएमसी? 

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस हर साल 21 जुलाई को \’शहीद दिवस\’ मनाती है। यह  1993 में पश्चिम बंगाल युवा कांग्रेस के विरोध आंदोलन के दौरान कोलकाता में गोली लगने से जान गंवाने वाले 13 लोगों की याद में मनाया जा रहा है।

Ye Bhi Pade – बजट 2025 के दिन इन प्रमुख स्टॉक्स पर रखें नजर, हो सकता है बड़ा मुनाफा

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक