बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के भाई अमन को हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। यह गिरफ्तारी ड्रग्स मामले में बताई जा रही है।
रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी की जानकारी हैदराबाद पुलिस ने दी है। हैदराबाद पुलिस की ओर से सोमवार को एक कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें पुलिस ने कहा कि अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स तस्करी के मामले में अरेस्ट किया गया है। हैदराबाद की राजेंद्र नगर SOT पुलिस और नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा ज्वॉइंट ऑपरेशन के तहत अन्य लोगों के साथ ही अमन की भी गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद अब रकुल के भाई को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। पुलिस ने बताया कि जब अमन को गिरफ्तार किया गया तो उस समय ड्रग्स ले रखा था। वहीं जांच में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है।





