हैदराबाद के मदीना शहर में स्थित एक इमारत में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दक्षिण राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के पुराने शहर में मदीना बिल्डिंग रोड पर शुक्रवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लग गई। यह आग एक कपड़ों की दुकान में लगी। सबसे पहले ये आग इमारत के दूसरी मंजिल पर लगी जहां कपड़े का दुकान था। धीरे-धीरे आग बढ़ते-बढ़ते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। जिसकी वजह से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीनिवास ने क्या कहा?

बताया जा रहा है कि जिन दोनों मंजिलों में आग लगी है उनमें शर्ट और ट्राउजर का स्टॉक रखा हुआ था। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर गौलीगुड़ा और मोगलपुरा फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने और उसे बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। पुलिस ने आसपास की इमारतों से लोगों को निकाला।

इस घटना को लेकर सहायक जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीनिवास ने कहा, “आज सुबह 4.45 बजे आग लगने की सूचना मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को बुझा दिया गया है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है…”

Ye Bhi Pade – Deva Film Review

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की