जेल से रिहा होते ही निकाला जुलूस, हत्या के आरोपी राजा सोनकर पर फिर दर्ज हुआ मामला; पुलिस ने 6 गिरफ्तार किए, 50 से अधिक युवकों पर FIR

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जबलपुर | जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी कुख्यात बदमाश राजा सोनकर के जेल से रिहा होने के बाद एक विवादित जुलूस निकाला गया। जमानत मिलने की खुशी में राजा सोनकर ने अपने साथियों के साथ रांझी दर्शन तिराहे से बापू नगर तक धूमधाम से मार्च निकाला, जिसमें 50 से ज्यादा युवक शामिल हुए। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं।


क्या है पूरा मामला?

राजा सोनकर, जो कि हत्या समेत कई गंभीर मामलों में 9 साल से जेल में बंद था, को हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी। शुक्रवार शाम को राजा की रिहाई के बाद उसके भाई अजय उर्फ विवेक सोनकर और करीबी मित्रों ने मिलकर उसकी रिहाई का जश्न मनाने के लिए बिना अनुमति के जुलूस निकाला।

इस दौरान आतिशबाजी, नारेबाजी और भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात निकले इस जुलूस को देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद रांझी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ वहां से फरार हो गई


राजा सोनकर पर दर्ज हैं कई संगीन मामले

राजा सोनकर (31) पर पहले से ही 7 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, मारपीट, गाली-गलौज, चाकूबाजी और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। अगस्त 2016 में उसने अपने पिता अशोक सोनकर के साथ मिलकर सुभाष चंद्र सोनकर की हत्या की थी। इसके बाद 302, 307, 506, 34 IPC और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था।


अब पुलिस कराएगी जमानत रद्द

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी के अनुसार, राजा सोनकर की जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी, क्योंकि उसने रिहा होते ही कानून तोड़ा है। साथ ही जुलूस में शामिल अनुज ठाकुर, अभिषेक चौधरी और हर्ष राजपूत को BNS की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा


फरार लोगों की तलाश जारी, बिना अनुमति जुलूस पर सख्ती

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यह जुलूस बिना किसी आधिकारिक अनुमति के निकाला गया था। यह न केवल कानून व्यवस्था के लिए खतरा था, बल्कि यह समाज में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसा है। पुलिस अब जुलूस में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।


कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने जुलूस में इस्तेमाल हुए वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि सभी दोषियों को चिन्हित किया जा सके।

aLSO rEAD: MP BJP New President: मध्य प्रदेश बीजेपी को 2 जुलाई को मिलेगा नया अध्यक्ष, आदिवासी कार्ड की चर्चा तेज

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित