घूमने जा रहे हैं तो साथ में जरूर रख लें ये चीज, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना; इस राज्य की सरकार ने जारी किए आदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मानसून के दौरान अगर आप भी सिक्किम जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको अब एक काम जरूरी करना होगा। दरअसल, सिक्किम की सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत पर्यटकों को अब कचरा फेंकने के लिए अनिवार्य रूप से थैली रखने का नियम लागू कर दिया गया है।

गंगटोक: मानसून की दस्तक के बाद देश भर के सैलानी अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने निकलते हैं। यही समय होता है जब ना कड़ी धूप मिलती है और ना ही ठंड की दिक्कत होती है। साथ में बारिश के सुहाने मौसम का लुत्फ कौन नहीं लेना चाहता, लेकिन इन सबके बीच अब एक गौर करने वाली बात भी जान लीजिए। अगर इस मानसून में आप भी सिक्किम जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आप को बता दें कि यहां की सरकार ने सिक्किम में प्रवेश करने वाले सभी पर्यटक वाहनों को अब कचरा फेंकने के लिए अनिवार्य रूप से थैली रखने का नियम लागू कर दिया है। 

सरकार ने जारी किया आदेश

दरअसल पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से इस संबध में आदेश जारी किया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पर्यावरणीय स्थिरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसमें कहा गया है कि टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसी और वाहन चालकों की जिम्मेदारी होगी कि वे यात्रियों से थैलियों में कचरा फेंकने के लिए कहें। विभाग ने कहा कि इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पर्यटकों के वाहनों की आकस्मिक जांच की जाएगी। वहीं अगर किसी के द्वारा आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसे दंडित भी किया जाएगा। 

लोगों को किया जा रहा जागरूक

अधिकारियों ने कहा कि पर्यटकों को कचरा प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता के बारे में शिक्षित करने के लिए स्वच्छता संबंधी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिक्किम में छह लाख से अधिक लोग रहते हैं और यह भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य है। राज्य के खूबसूरत हिमालयी स्थलों पर हर साल 20 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। बता दें कि सिक्किम प्राकृतिक रूप से काफी परिपूर्ण राज्य है। यहां पर हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। हालांकि पर्यटकों के द्वारा यहां पर कचरा भी फैला दिया जाता है। ऐसे में सरकार की ओर से यह नियम लाया गया है।

Ye Bhi Pade – बजट 2025 के दिन इन प्रमुख स्टॉक्स पर रखें नजर, हो सकता है बड़ा मुनाफा

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Pond Drowning Accident: सक्ती में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 6 वर्षीय जुड़वा बच्चियों की मौत

Pond Drowning Accident: नहाते समय खेलते-खेलते गहरे पानी में पहुंचीं मासूम बच्चियां

West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव

Iran को रूस का खुला समर्थन, बोला- हम सब कुछ करने को तैयार

Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब रूस

UAE का बड़ा फैसला, 1 मई से OPEC और OPEC+ से बाहर होगा देश

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए

Trump on Germany: ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ट्रंप का बड़ा बयान, जर्मनी पर साधा निशाना

Trump on Germany: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को लेकर

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बस्तर में पास्टर की

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार