हिमाचल की तबाही पर CM सुक्खू की चिंता: बादल फटने से 5 की मौत, कई लापता; पर्यटकों से की अहम अपील

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva


हिमाचल प्रदेश में फिर बरसी आफ़त की बारिश। कुल्लू और कांगड़ा जिलों में बादल फटने और फ्लैश फ्लड की घटनाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुष्टि की है कि अब तक राज्य में तीन स्थानों पर बादल फटने और नौ जगहों पर अचानक आई बाढ़ के कारण 5 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग लापता हैं

तीन जगह फटे बादल, नौ स्थानों पर आई बाढ़

सीएम सुक्खू ने बताया कि कांगड़ा जिले में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 लोग लापता हैं। दूसरी ओर कुल्लू जिले के सैंज, रेहला बिहाल और गड़सा क्षेत्र में भी बादल फटने की घटनाएं हुई हैं, जहां 2 लोग लापता हैं और एक व्यक्ति जंगल में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


मकानों-सड़कों का भारी नुकसान

मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 मकानों को नुकसान पहुंचने की खबर है और ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। नदियों और नालों के पास स्थित गांवों में भी बाढ़ का पानी घुसने से हालात चिंताजनक हो गए हैं।

उन्होंने जनता और पर्यटकों से अपील की है:

“मानसून के दौरान हिमाचल आ सकते हैं, लेकिन कृपया नदियों और नालों से दूरी बनाए रखें।”


बाढ़ में बहे लोग, मणिकरण घाटी में संकट

रेहला बिहाल में लोग घरों से सामान निकालते वक्त बाढ़ में बह गएब्रह्म गंगा नाले में अचानक आई बाढ़ से मणिकरण घाटी में खतरे के हालात बन गए हैं। पानी का स्तर घरों तक पहुंच गया है और तेजी से घटता नहीं दिखा, तो नुकसान और बढ़ सकता है।

मनाली और बंजार क्षेत्रों में भी अचानक बाढ़ आने की जानकारी मिली है। एक वायरल वीडियो में एक वाहन बाढ़ में बहता नजर आ रहा है, जो स्थिति की भयावहता को दर्शाता है।


विधायक से लेकर प्रशासन तक अलर्ट मोड में

बंजार के विधायक सुरिंदर शौरी ने कहा:

“सुबह से भारी बारिश हो रही है, सैंज, तीर्थन और गड़सा घाटियों में लोगों ने नुकसान की सूचना दी है। प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।”


बंद हुईं सड़कें, भूस्खलन से हालात और गंभीर

लाहौल और स्पीति जिले में काजा से समदोह तक की सड़कें भूस्खलन और मलबे के कारण कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गई हैं। नालों के उफान के चलते यातायात पूरी तरह ठप है और ब्यास-सतलुज जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है।

Bihar Bandh बिहार बंद का शेखपुरा में मिला-जुला असर, चौक-चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

रिपोर्टर: रंजन कुमार Bihar Bandh बिहार बंद के आह्वान का शेखपुरा जिले

Earthquake in Nashik: नाशिक में भूकंप के चार झटकों से दहशत, 3.6 तीव्रता तक दर्ज कंपन

Earthquake in Nashik महाराष्ट्र के नाशिक जिले में शनिवार को भूकंप के

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया, छात्रों को दी बधाई

Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के

Pilibhit News: घर से लापता दो किशोर गजरौला पुलिस को मिले, सकुशल परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit News पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से घर से निकले

PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज की टिप्पणी, बोले- डर गए प्रधानमंत्री?

PM नरेंद्र मोदी द्वारा NEET पेपर लीक मामले पर जारी किए गए

Netflix से प्राइम वीडियो तक, जानें इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या हुआ रिलीज?

Netflix: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान

Gen- Z को लेकर मोहन भागवत की सलाह, कहा- संवाद से ही बनेगा मजबूत समाज

Gen- Z: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने समाज,