,

राजस्थान के भजनलाल सरकार के मंत्री करोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद लिया ये फैसला

- Advertisement -
Ad imageAd image

राजस्थान सरकार में बड़ा उलटफेर हो सकता है, भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में दौसा सीट पर हुई हार के बाद किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफा देने के कयास शुरू हो गए थे। किरोड़ीलाल मीणा ने खुद इसका खुलासा किया है। किरोड़ी लाल ने कहा कि सभी सरकारी सुविधाओं से दूरी बना ली है। मैंने पहले ही जनता के बीच एलान कर दिया था।

सीएम भजनलाल के सामने कही थी राजनीति छोड़ने की बात

गौरतलब है कि टोंक में सीएम भजनलाल शर्मा की मौजदगी में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा था कि अगर कोई 5 वर्ष में सुखबीर जौनापुरिया को पराजित करने वाले हरीश मीणा के मोबाइल नंबर और ठिकाना भी कोई बता दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। किरोड़ी लाल मीणा ने जौनापुरिया के लिए कहा कि वे सांसद रहे और 10 साल तक आपकी खूब सेवा की, लेकिन आपने पता नहीं किन लोगों के बहकावे में आकर उन्हें हरवा दिया। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व मे पीएचईडी मंत्री हर घर तक पीने का पानी पहुंचाने वाले हैं। मंत्री हीरालाल नागर का ऊर्जा विभाग भी अगले डेढ़ वर्ष में इस तरह की व्यवस्था कर देगा कि किसानों को चौबीसों घंटे बिजली मिल सकेगी।

2 बार के रहे सांसद

किरोडी लाल मीणा 6 बार के विधायक और दूसरी बार मंत्री बने थे। इसके साथ ही 2 बार के सांसद और एक बार के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। किरोडीलाल मीणा भजनलाल सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग और श्रम नियोजन जैसे बड़े विभाग संभाल रहे थे।

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस