संबित पात्रा के बयान पर मचा बवाल, रण में कूदे ओडिशा के CM नवीन पटनायक और अरविंद केजरीवाल, जानिए क्या है मामला?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय जनता पार्टी पर भगवान जगन्नाथ के अपमान का आरोप लगाया है। वहीं सीएम पटनायक के बयान पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

केजरीवाल ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं बीजेपी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने ये सोचना चालू कर दिया है कि वो भगवान से भी ऊपर हैं। ये अहंकार की पराकाष्ठा है। भगवान को मोदी का भक्त कहना भगवान का अपमान है।”

उड़िया लोगों की भावना और आस्था को ठेस पहुंचाया- सीएम पटनायक

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ ब्रह्मांड के भगवान हैं। महाप्रभु को एक इंसान का भक्त कहना, भगवान का अपमान है। पटनायक ने आगे कहा कि ऐसे बयानों से दुनियाभर के जगन्नाथ भक्तों और उड़िया लोगों की भावना और आस्था को ठेस पहुंची है।

\’भगवान जगन्नाथ उड़िया अस्मिता के सबसे बड़े और महान प्रतीक\’

नवीन पटनायक यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा, \”भगवान जगन्नाथ उड़िया अस्मिता के सबसे बड़े और महान प्रतीक हैं।\” सीएम पटनायक ने कहा कि मैं पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार की ओर से दिए गए बयान की कड़ी निंदा करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से भगवान को किसी भी राजनीतिक बयानबाजी से ऊपर रखने की अपील करता हूं। सीएम ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा करके आपने उड़िया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई है और इसे ओडिशा के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे और इसकी निंदा करेंगे।

कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संबित पात्रा को उड़िया भाषा में कुछ कहते हुए सुना जा सकता है। कहा जा रहा है कि पात्रा ने अपने बयान में भगवान जगन्नाथ को मोदी भक्त बताया है। उन्होंने कहा कि हे प्रभु, इन्हें क्षमा करना।

Ye Bhi Pade – आज का राशिफल 5 फरवरी 2025: मेष से लेकर मीन तक, इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: