,

भारत का यह राज्य है सबसे अधिक ‘खुशहाल’, साक्षरता में भी है सेकेंड टॉपर; स्टडी में दावा

आइजोल (मिजोरम). नॉर्थ ईस्‍ट इं‍ड‍िया का म‍िजोरम (Mizoram) देशभर में सबसे खुशहाल राज्‍य (Happiest State) घोष‍ित क‍िया गया है. गुरुग्राम (Gurugram) के प्रबंधन विकास संस्थान में स्‍ट्रैटजी के प्रोफेसर राजेश के पिलानिया की ओर से एक स्टडी की गई है. स्टडी में दावा क‍िया है क‍ि म‍िजोरम देश का सबसे खुशहाल राज्‍य है. स्‍टडी 6 मापदंडों को आधार बनाकर की गई है. खुशहाल होने के साथ-साथ यह राज्‍य देश का ऐसा दूसरा राज्‍य भी है जहां पर 100 फीसदी साक्षरता है जो छात्रों को कठ‍िन हालातों में भी उत्‍थान के अवसर प्रदान करता है.

बताते चलें क‍ि पूर्वोत्‍तर के 8 राज्‍य असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड, और सिक्किम हैं. इनमें से सिक्किम को छोड़ दें तो बाकी सभी 7 राज्‍यों के एक साथ जुड़े होने की वजह से इनको ‘7 स‍िस्‍टर्स‘ के नाम से भी जाना जाता है. इनमें से म‍िजोरम की एक अलग पहचान सबसे खुशहाल राज्‍य के रूप में होने की बात सामने आई है.

एनडीटीवी में प्रकाश‍ित रिपोर्ट के मुताब‍िक इसमें कहा गया है क‍ि मिजोरम का हैप्पीनेस इंडेक्स 6 पैरामीटर पर तैयार क‍िया गया है ज‍िसमें पार‍िवार‍िक र‍िश्‍ते, काम से जुड़े मुद्दों, सामाजिक मुद्दे और परोपकार, धर्म, प्रसन्‍नता पर COVID-19 के प्रभाव और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य आद‍ि पर प्रमुख रूप से शामि‍ल क‍िए गए हैं.

र‍िपोर्ट में यह भी कहा है क‍ि मिजोरम के आइज़ोल में एक गवर्नमेंट मिजो हाई स्कूल (GMHS) के एक छात्र को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है क्योंकि जब वह छोटा था तब उसके पिता ने अपने परिवार को छोड़ दिया था. बावजूद इसके वह आशावादी बना रहा और अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता हास‍िल करता रहता है. वह चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने या सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services exams) में शामिल होने की उम्मीद करता है, अगर उसकी पहली पसंद काम नहीं करती है.

55 सीटें आने का ‘ओवर कॉन्फिडेंस’, एंटी इनकम्बेंसी का अंदाजा क्यों नहीं लगा पाए

RCB ने विराट कोहली को छोड़कर राजत पाटीदार को कप्तान बना दिया: क्या क्रिकेट के रत्न ने अपनी चमक खो दी है?

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…